फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   experience is a best teacher in the world

अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक

Mon, 13 Jan 2020 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
experience is a best teacher in the world
सरधना/दौराला(मेरठ)। जब तक जीना, तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं, जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते हैं आदि सुविचार रविवार को हुए स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रमों में सुनने को मिले। सरधना, दौराला, मवाना, हस्तिनापुर सहित माछरा आदि स्थानों पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

सरधना में नगर पालिका के सभागार में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर शिक्षा-संस्कृति, स्वच्छता पर विचार गोष्ठी हुई। बताया कि स्वामी की जयंती को राष्ट्रीय युवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। विधायक संगीत सोम ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक सोम ने कहा कि युवाओं को ही नहीं बल्कि सभी लोगों को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षक नेता दीपक शर्मा ने बताया कि कामयाब होने के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं। शाहवेज अंसारी ने कहा कि किसी भी चीज को पाने के लिए सबसे पहले उसके बारे में सोचना पड़ता है। इस दौरान एनवाईवी अमरीश सोम, वर्षा शर्मा, महताब अली, रवींद्र कुमार, मोहित तालियान, सपना सोम, राशिद अल्वी, आरिफ सैफी, आफताब अल्वी, शाहनवाज अल्वी व नईमुद्दीन आदि मौजूद रहे। दौराला में सरधना रोड पर धर्म रक्षा सेवा सत्संग, विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती मनाई। अध्यक्षता राधेश्याम अग्रवाल ने की। पुरूषोत्तम उपाध्याय, पंडित चंद्रकांत शर्मा ने भारत माता के जयकारे लगाए। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने काव्य पाठ करते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। संचालन अरुण कांबोज ने किया। शैलेंद्र चौधरी, बाबूराम, सचिन कुमार, प्रद्युमन जैन, बिन्नी आदि रहे। मवाना में राष्ट्रीय स्वयं सेवक की वाल्मीकि शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती पर गोष्ठी की गई। मुख्य अतिथि देवेंद्र अग्रवाल, मुख्य वक्ता शेखर चौहान ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला कहा कि वे हर समय राष्ट्र व देश के युवा वर्ग का चिंतन करते थे। मुख्य अतिथि ने विजयपाल को शाल उढ़ाकर व रामायण तथा स्वामी जी का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान ओमप्रकाश शर्मा, पं. मानवेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, गोपाल चौहान, नितिश रस्तोगी, नगर प्रचारक अरुण, रजत अग्रवाल, शौर्य अग्रवाल, गौरव शर्मा, राजेश अग्रवाल, आशुतोष, अनमोल अग्रवाल व वीर सैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed