फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exhibition of glorious stories at Meerut city station shown in PM Modi Mann Ki Baat program

UP: पीएम मोदी के मन की बात में फिर छाया मेरठ, दिखाई गई सिटी स्टेशन पर लगी गौरव गाथाओं की प्रदर्शनी

Sun, 31 Jul 2022 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 Jul 2022 12:05 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में एक बार फिर मेरठ छाया रहा। मेरठ में 18 से 23 जुलाई तक रेलवे ने आज़ादी की रेलगाड़ी और स्टेशन सप्ताह मनाया था। जिसका आज पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिक्र किया। इस पहल के लिए मेरठ को देश के 75 स्टेशनों में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
Exhibition of glorious stories at Meerut city station shown in PM Modi Mann Ki Baat program
मन की बात कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में मेरठ एक बार फिर से छाया रहा। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह स्टेशनों पर आयोजित हुए आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन कार्यक्रम का जिक्र किया।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत सिटी स्टेशन पर भी आजादी की घटनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी के चित्रों को मन की बात कार्यक्रम में दिखाया गया। सबसे अहम बात यह है कि 24 राज्यों के 75 स्टेशनों को आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन अभियान में शामिल किया गया था। लेकिन मन की बात कार्यक्रम में विजयवाड़ा, प्रयागराज, गढ़वाल, मेरठ के स्टेशनों को ही दिखाया गया।
विज्ञापन


मेरठ के सिटी स्टेशन पर लगी प्रदर्शनी में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, एडीआरएम तकनीकी वीके सिंह सहित अन्य अधिकारियों को घटनाओं के अवलोकन करते हुए मन की बात में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें: UP: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस और कार में भीषण टक्कर, चार श्रद्धालुओं की मौत, अन्य घायल

प्रधानमंत्री ने अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि रेलवे द्वारा किये गए इस अभियान से यात्रियों को भी आजादी की घटनाओं को जानने का मौका मिला। यही आजादी के अमृत महोत्सव के लिए खास है। वहीं, प्रधानमंत्री ने 13 से 17 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। इसके अलावा एक अगस्त से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर तिरंगे के रंग में रंगी डीपी लगाने का आह्वान भी किया।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरठ के सिटी रेलवे स्टेशन को देश के खास 75 स्टेशनों की सूची में शामिल किया गया है। दिल्ली डिवीजन से पुरानी दिल्ली स्टेशन और सिटी स्टेेशन ही शामिल हैं। इसी क्रम में आजादी की रेलगाड़ी और स्टेशन सप्ताह का 19 जुलाई को शुभारंभ सिटी स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक वीके सिंह ने किया था। 

सिटी स्टेशन पर रेलवे के एडीआरएम तकनीक वीके सिंह के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान भी किया गया था। मेरठ में स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण कुमार खन्ना से दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय संसदीय और कोयला खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बात की थी। इसके अलावा दो अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जनों के लिए भी सिटी स्टेशन पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया था।

1865 में बनकर तैयार हुए सिटी स्टेशन और मेरठ का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। इसी को देखते हुए सिटी स्टेशन पर रेलवे की ओर से देश के महत्वपूर्ण आजादी की घटनाओं को प्रदर्शित किया गया। 18 से 23 जुलाई तक सिटी स्टेशन पर प्रदर्शनी लगाई गई। वहीं, नुक्कड़ नाटक, हर घर तिरंगा आदि का प्रचार प्रसार किया गया। जिससे देशभक्ति की भावना से यात्रियों को ओतप्रोत किया जा सके।

1857 की घटना को बताया
प्रदर्शनी के दौरान नुक्कड़ नाटक के द्वारा मेरठ में 1857 की घटना को बताया गया था। इसमें देशभक्ति गीत ने रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, यात्रियों को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed