फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Exclusive Amar Ujala Report, A report has disclosure that the corona virus is also attacking children

रिसर्च: बेरहम कोरोना... नहीं देखता उम्र, बच्चों पर भी कर रहा हमला, पढ़िए ये खास रिपोर्ट

Fri, 08 May 2020 05:27 PM IST
कपिल kapil अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 May 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Exclusive Amar Ujala Report, A report has disclosure that the corona virus is also attacking children
मेरठ में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

अभी यह रिसर्च तो की जा रही है कि कोरोना वायरस बच्चों को किस हद तक प्रभावित करता है, लेकिन मेरठ में एक साथ आठ बच्चियां कोरोना संक्रमित पाई गई हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। इनकी उम्र महज तीन से आठ साल है। यह सभी जैदी फार्म के रहने वाले एक ही परिवार की बच्चियां हैं। इन्हें मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यानि कोरोना बेरहम है, यह उम्र देखकर शिकार नहीं करता। मेरठ में अब तक दो दिन के नवजात से लेकर आठ साल तक के 14 बच्चे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


नजर नहीं आ रहे लक्षण
कोरोना वायरस मेरठ में नौ लोगों की जान ले चुका है, लेकिन अभी तक राहत की बात ये थी कि इस वायरस ने बच्चों को अपना शिकार नहीं बनाया था, मगर अब बच्चे भी चपेट में आने लगे हैं। एक वजह यह भी है कि अभी तक उन्हीं लोगों का टेस्ट किया जा रहा है, जिनमें कोरोना के लक्षण नजर आ रहे हैं या जो मरीज़ों के संपर्क वाले हैं। इनमें बच्चों की संख्या बहुत ही कम या यूं कहें कि ना के बराबर है। हो सकता है बच्चों में भी ये संक्रमण हो, लेकिन अभी उसके लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। जो बच्चे मिले हैं उनमें आधे से ज्यादा बच्चों में संक्रमण नजर नहीं आ रहे हैं। दो तो नवजात हैं।
विज्ञापन


दो नवजातों की मां पॉजिटिव थी
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये नवजात गर्भ से ही संक्रमित थे या पैदा होने के बाद संक्रमित हुए। दोनों ही केस में नवजातों की मां कोरोना पॉजिटिव थीं। कोविड-19 अस्पताल के प्रभारी डॉ. तुंगवीर सिंह आर्य ने बताया कि कोरोना आम तौर से एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है, चूंकि वयस्क लोगों का ही बाहर आना-जाना, घूमना-फिरना और लोगों से मिलना ज्यादा होता है लिहाजा इस वायरस का शिकार भी वही ज्यादा होते हैं। अब लगभग सभी लोग अपने-अपने घरों में हैं और बच्चों के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित है तो बच्चों में भी कोरोना संक्रमण देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने पूछा, मम्मी कहां जा रहे हैं हम
जैदी फार्म के इस परिवार की तीन महिलाएं भी संक्रमित हैं ऐसे में वे भी मेडिकल कॉलेज में बच्चों के साथ गईं हैं। बच्चे उनसे पूछ रहे थे कि मम्मी हम गाड़ी में कहां जा रहे हैं। महिलाओं ने उन्हें समझाया कि अभी कुछ दिन के लिए दूसरे घर में रहने के लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना के मरीजों पर की गई स्टडी, खास रिपोर्ट में पढ़िए- किस उम्र के युवाओं से हार जाता है कोरोना

कोरोना से ऐसे बचाएं बच्चों को 
साबुन से हाथ धोकर, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर और आस-पास का इलाका संक्रमित होने से बचाकर ही कोरोना से बचा जा सकता है। बच्चों को बताएं कि अगर कहीं किसी चीज को हाथ से छुआ है, तो अपना हाथ चेहरे पर ना लगाएं। खुद भी तुरंत हाथ साबुन से धोएं और बच्चों को भी ऐसा करने को कहें। ये परिवार की जिम्मेदारी है कि वो अपने बच्चों को बताएं कि ये कितना ख़तरनाक है, और इससे कैसे बचा जा सकता है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed