फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eveteasing with lady in shastrinagar

शास्त्रीनगर में महिला से छेड़छाड़, दो मनचलों की धुनाई

Thu, 17 Feb 2022 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:25 AM IST
विज्ञापन
eveteasing with lady in shastrinagar
शास्त्रीनगर में सेंट्रल मार्केट से लौट रही महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर में बुधवार दोपहर को मनचलों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची। पुलिस के सामने ही दोनों मनचलों ने महिला से माफी मांगी। इसके बाद लोगों ने आरोपियों को छोड़ दिया गया।
शास्त्रीनगर एल ब्लाक की रहने वाले एक महिला दोपहर को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट से सामान खरीदकर स्कूटी से वापस लौट रही थी। के ब्लाक शास्त्रीनगर में बाइक सवार दो युवकों ने महिला की स्कूटी ओवरटेक की और उस पर अभद्र टिप्पणी की। महिला ने दोनों मनचलों का विरोध किया। इसके बाद उन्होंने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लगी और दोनों मनचलों को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया। लोगों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान युवकों ने कहा कि महिला को गलतफहमी हुई है, वह आपस में मजाक कर रहे थे। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने आरोपियों से माफी मंगवाई और फिर छोड़ दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के नाम पते और मोबाइल नंबर लिख लिए हैं। महिला ने लिखित में कोई तहरीर नहीं दी है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि महिला ने तहरीर नहीं दी। घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे है। पुलिस कैमरे की फुटेज भी देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed