यूपी: संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर व्यापारियों ने रखी अपनी राय, पढ़िए क्या है उनके दिल की आवाज
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए मेरठ शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान सोमवार को बंद रहेंगे। संयुक्त व्यापार संघ, सूरजकुंड स्पोर्ट्स व्यापार संघ सहित अन्य व्यापार संगठन इसके पक्ष में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की चेन तोड़ने के लिए मेरठ शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान सोमवार को बंद रहेंगे। संयुक्त व्यापार संघ, सूरजकुंड स्पोर्ट्स व्यापार संघ सहित आबूलेन, सदर, बेगमपुल, सेंट्रल मार्केट सहित अन्य व्यापार संगठन इसके पक्ष में हैं। कुछ व्यापार संघों ने 30 अप्रैल तक बाजार को पूर्ण रूप से बंद रखने का प्रस्ताव भी रखा है तो कुछ संगठन 14 दिन की स्वत: बंदी के पक्ष में भी बात कर रहे हैं। सूरजकुंड स्पोर्ट्स गुड्स व्यापार संघ ने अगले रविवार तक प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष अनुज सिंघल और महामंत्री रविंद्र सिंह ने कहा कि स्पोर्ट्स मार्केट के साथ पूरे जिले में बंदी को सफल बनाने से ही संक्रमण की रफ्तार कम होगी।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार भी बंद होना चाहिए। कोटला बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने कहा कि कई व्यापारियों के साथ अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए सोमवार की साप्ताहिक बंदी जरूरी हो गई है। सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ की बैठक में एक सप्ताह के लिए बाजार बंद करने पर चर्चा की गई। मनदीप, राजीव गुप्ता, रजत गोयल और राजीव माहेश्वरी ने कहा कि व्यापार संघ अध्यक्ष किशोर वाधवा कोरोना पॉजिटिव हैं। मंगलवार को सप्ताह भर के लिए बाजार बंद करने के संबंध में व्यापारी निर्णय लेंगे।
संयुक्त व्यापार संघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि सोमवार को संपूर्ण मेरठ बंद रहेगा। बंदी की अवधि बढ़ाने पर अभी निर्णय होना है। वहीं, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने सोमवार की बंदी का पूरी तरह पालन करने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक संगीत सोम और बेटा-बेटी भी कोरोना संक्रमित, परिवार सहित हुए होम आइसोलेट
परिवार, व्यापार, रोजगार बचाने को 14 दिन बंद करना होगा कारोबार
वर्तमान परिस्थितियों में परिवार, व्यापार और रोजगार बचाने के लिए धैर्य के साथ सहयोग करना होगा। फिलहाल 14 दिन कारोबार बंद करना बेहतर होगा। - नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ
बंदी के पक्ष में सभी व्यापारी
शास्त्री नगर जागृति विहार के सभी व्यापारी समझते हैं कि संक्रमण से बचने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। सभी व्यापारी बंदी के पक्ष में हैं। - नवीन शर्मा, अध्यक्ष, शास्त्री नगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ
व्यापारियों को चिकित्सा सुविधा दिलाएं
चिकित्सा सुविधाओं के अभाव में संक्रमित व्यापारी दम तोड़ रहे हैं। व्यापारियों पर अर्थव्यवस्था और रोजगार टिका है। इसलिए उन्हें पर्याप्त चिकित्सा सुविधा दिलाई जाए। - सतीश गर्ग, व्यापारी नेता
बंदी की अवधि और बढ़ाने पर होना है निर्णय
शहर को सोमवार को संपूर्ण बंदी रखी जाएगी। बंदी की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया जाना है। इस पर मंगलवार को कुछ हो सकता है। - सुनील दुआ, अध्यक्ष, सदर व्यापार मंडल
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: मेरठ में शराब पीने से चार लोगों की मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अफसर