फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   EPFO releted news

Meerut News: निधि आपके निकट कार्यक्रम में 70 में से 69 शिकायतों का निस्तारण

Tue, 27 Oct 2026 08:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:00 PM IST
विज्ञापन
EPFO releted news
Note... अन्य जिलों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

.. मेरठ सहित नौ जिलों में आयोजित हुआ कार्यक्रम, मौके पर ही सुनी गईं कर्मचारियों और नियोक्ताओं की समस्याएं
...ईपीएफओ ने रोजगार योजना समेत चार योजनाओं की दी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाले नौ जिलों में मंगलवार को निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल 70 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें से 69 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। केवल बुलंदशहर जिले में एक शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
कार्यक्रम मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद में आयोजित किया गया। मेरठ में छह, सहारनपुर में सात, मुजफ्फरनगर में आठ, शामली में 11, बिजनौर में 11, बागपत में तीन, बुलंदशहर में चार, हापुड़ में नौ और गाजियाबाद में 11 शिकायतें प्राप्त हुईं। मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, बागपत, हापुड़ और गाजियाबाद में सभी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ईपीएफओ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियोक्ताओं और सदस्यों को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई), कर्मचारी नामांकन अभियान-2026, विश्वास योजना और एमनेस्टी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नामांकन अभियान-2026 का उद्देश्य ऐसे पात्र कर्मचारियों को ईपीएफ के दायरे में लाना है, जो विभिन्न कारणों से अब तक इसकी सदस्यता से वंचित हैं। वहीं, विश्वास योजना के तहत निर्धारित शर्तों के अनुसार क्षतिपूर्ति और संबंधित देयताओं में राहत देने का प्रावधान है। एमनेस्टी योजना के माध्यम से ऐसे छूटप्राप्त प्रतिष्ठानों को ईपीएफओ के नियमों के अनुरूप नियमित होने का अवसर दिया जा रहा है, जो अभी तक पूरी तरह से प्रावधानों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed