फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: EOC centre begain for election complaint

पंचायत चुनाव की तैयारी: डीएम ने बनाया ईओसी सेंटर, आने वाली शिकायतों का 24 घंटे होगा निस्तारण

Sun, 04 Apr 2021 11:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 04 Apr 2021 11:22 AM IST
सार

  • मेरठ में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर डीएम ने बनाया ईओसी सेंटर
  • अब शिकायतों का 24 घंटे होगा निस्तारण

विज्ञापन
Meerut News: EOC centre begain for election complaint
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की शुरुआत कर दी गई है। डीएम के. बालाजी ने बताया कि कलक्ट्रेट में बनाए गए इस ईओसी सेंटर का नंबर 0121-2664134 है। इस पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के नोड़ल अधिकारी एसीएम सिविल लाइन चन्द्रेश कुमार सिंह, जिनका मोबाइल नंबर-9454416689 को नामित किया गया है। इस कंट्रोल रूम में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक नवीन कुमार जैन, कनिष्ठ सहायक नागरिक सुरक्षा और शोभा राम, संग्रह सेवक संबंध संग्रह कार्यालय कलक्ट्रेट, शाम चार बजे से रात 12 बजे तक प्रवीन कुमार कनिष्ठ सहायक नागरिक सुरक्षा और सागर अब्बास चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कार्यालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्य करेंगे। रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक अशोक कुमार पाल कनिष्ठ सहायक नागरिक सुरक्षा और मनोज कुमार कर्मचारी नागरिक सुरक्षा मेरठ लगाए गए हैं।
विज्ञापन


प्रधान पद के नामांकन पर्चों में आ रही तेजी
पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक स्तर पर नामांकन पर्चों की बिक्री जारी है। शनिवार को प्रधान पदों के लिए 610 पर्चें बिके। अभी तक ये संख्या 1600 को पार कर गई है। इसमें शनिवार को सबसे अधिक 86 पर्चे जानीखुर्द ब्लॉक में बिके। खरखौदा ब्लॉक में एक भी पर्चा नहीं लिया गया। जिला पंचायत सदस्य के लिए भी 59 पर्चे बिके। इन पर्चों को जिला स्तर पर एडीएम वित्त कार्यालय से दिया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 306 और ग्राम पंचायत सदस्य के 301 पर्चे बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: ढाई फीट के अजीम अंसारी का एसएलआर के साथ फोटो वायरल, जांच के बाद सामने आई ये बड़ी सच्चाई

इसके अलावा पंचायत चुनाव के लिए प्रशिक्षण का कार्यक्रम रोजाना चल रहा है। शनिवार को भी विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने आरओ और एआरओ की बैठक ली। उन्होंने चुनाव संबंधी नियमों के बारे में बताया। नामांकन के समय आने वाली चुनौतियों के बारे में चर्चा की। एडीएम वित्त सुभाष चंद प्रजापति भी मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed