फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Enter the Collectorate from the Sanitization Gallery itself

सैनिटाइजेशन गैलरी से ही करें कलक्ट्रेट में प्रवेश

Mon, 13 Apr 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Enter the Collectorate from the Sanitization Gallery itself
सैनिटाइजेशन गैलरी से ही करें कलक्ट्रेट में प्रवेश
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना से बचाव के लिए कलक्ट्रेट में भी सैनिटाइजेशन गैलरी का शुभारंभ सांसद राजेंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया। अब कलक्ट्रेट में इसमें से प्रवेश करने के बाद आप अपने को सुरक्षित कर सकेंगे। वहीं, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने सैनिटाइजेशन गैलरी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी व अन्य लोग इस गैलरी से गुजर कर अपने आप को पूर्णता सैनिटाइज कर लें। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग, लॉकडाउन के साथ ही सैनिटाइज भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसके लिए जनपद की पूरी मेडिकल टीम को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन, अपर जिला अधिकारी नगर अजय तिवारी, प्रशासन रामचंद्र, वित सुभाष चंद्र प्रजापति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकुमार, नाजिर सुरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
रोडवेज के कार्यशाला में शुरू हुई सैनिटाइजर गैलरी
मेरठ। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिये रोडवेज ने क्षेत्रीय कार्यशाला में सैनिटाइजर गैलरी की शुरुआत की है। रविवार को इस गैलरी का शुभारंभ आरएम नीरज सक्सेना और एसएम एसएल शर्मा ने किया। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों को कार्यशाला के एंट्री गेट पर बनाई गई सैनिटाइजर गैलेरी से होकर गुजरना होगा। इस मौके पर एआरएम मेरठ डिपो आरके वर्मा, एआरएम भैसाली राजेश कुमार, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

छात्रों ने सैनेटाइज किए चालीस से ज्यादा मकान
गंगानगर। गंगानगर निवासी एक छात्र ने सैनेटाइजेशन की जिम्मदारी लेते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर खुद ही पूरी कॉलोनी को सैनेटाइज किया। एच-ब्लॉक निवासी सजल गुप्ता आईआईएमटी विश्वविद्यालय में होटल मैनेजमेंट के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। रविवार को अपने अन्य साथी विशेष, वैभव यादव, अक्षय, विवेक भट्ट, अंकित के साथ मिलकर स्प्रे मशीन की मदद से लगभग चालीस से ज्यादा घर सैनेटाइज किया। कॉलोनी के अन्य लोगों ने उनके इस प्रयास की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed