फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter: saharanpur police arrested four accused gangsters

Encounter: फायरिंग कर भाग रहे चार बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Sat, 24 Mar 2018 05:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 24 Mar 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
Encounter: saharanpur police arrested four accused gangsters
मुठभेड़

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर किए जा रहे हैं। यहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद जांबाज अफसरों ने चार बदमाशों को दबोच लिया और फिर...

विज्ञापन


यह मुठभेड़ यूपी के सहारनपुर में हुई। नगर कोतवाली क्षेत्र के राधा विहार स्थित अलसी के बाग के पास मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चार तमंचे बरामद हुए हैं। आरोपियों पर लूट, डकैती, हत्या समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी कलंदर एवं बंजारा जाति के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर कोतवाली पुलिस शनिवार को अलसी के बाग राधा विहार कालोनी के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को अलसी के बाद में कुछ संदिग्ध युवक घूमते हुए नजर आए। नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने उनसे पूछताछ का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। कुछ ही देर में अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए और आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने चार बदमाशों को मौके से ही पकड़ लिया जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी एनकाउंटर: लूट कर भाग रहे बदमाश को जांबाज अफसर ने मारी गोली

Encounter: saharanpur police arrested four accused gangsters
मुठभेड़

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों में आसिफ अली उर्फ नसीबा निवासी उस्मानपुर थाना जरीफनगर, बदायूं, यूसुफ निवासी ग्राम बंदरिया, कोतवाली देहात, हरदोई, महावीर निवासी मोहल्ला निशंत कालोनी, थाना लोनी, गाजियाबाद तथा रवि कुमार निवासी अशोक विहार, जस्सी गेट थाना लोनी, गाजियाबाद बताया।

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों ने पुरकाजी में एक माह पूर्व डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा 10 दिन पूर्व ग्राम सांपला में मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने लूट का विरोध करने पर उसकी इतनी पिटाई की थी। इससे उसकी बाद में मौत हो गई। शनिवार को राधा विहार में लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर लूट, डकैती एवं दुष्कर्म की घटनाओं के आधा दर्जन मामले पता लग चुके हैं। अन्य मामलों की जानकारी की जा रही है। आसिम अली उर्फ नसीबा कलंदर जाति का बदमाश है, जबकि यूसुफ बंजारा बिरादरी का है। आसिफ अली के भाई शहजाद को भी शनिवार को ही मुजफ्फरनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य दो भी इनके गैंग के सदस्य हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed