यूपी एनकाउंटर: लूट कर भाग रहे बदमाश को जांबाज अफसर ने मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। यहां देर रात लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। इस बीच पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जांबाज अफसर ने एक बदमाश को गोली मारी। जानिए कहां हुई मुठभेड़...
यह मुठभेड़ उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले हुई। तितावी में देर रात दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने नसीरपुर-लडवा मार्ग पर स्थित शराब के ठेके को लूट लिया। लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया, जिनमें से एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस दौरान एक लुटेरा ईख के खेतों में घुस कर फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के कब्जे से शराब ठेके से लूटी गई आठ हजार की नगदी, दो पेटी बीयर के अलावा चार तमंचे 11 खोखे एवं सात कारतूस के साथ एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मौके पर सीओ फुगाना, क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
एसपी देहात अजय सहदेव ने बताया कि तितावी थाना क्षेत्र के नसीरपुर-लडवा मार्ग पर शराब का ठेका है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाश रूपक, दीपक पुत्रगण विनोद और उनका एक साथी मधुर पुत्र पप्पू निवासी तितावी शराब के ठेके पर पहुंचे। इन बदमाशों ने शराब सेल्समैन अर्जुन उर्फ अरविंद निवासी बड़ौत से बीयर ली। सेल्समैन ने जब तीनों से बीयर के पैसे मांगे, तो तीनों बदमाशों ने सेल्समैन अर्जुन पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने सेल्समैन को आतंकित कर ठेके से आठ हजार रुपये और बीयर की दो पेटी लूट ली। इसके बाद भी बदमाश वहीं खडे़ रहे। इसी दौरान सेल्समैन ने पुलिस को सूचना दी।
पढ़ें : यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली
सूचना पर डायल 100 के सिपाही वहां पहुंचे तो बदमाशों ने सिपाहियों पर भी तमंचे तान दिए और गोली मारने की धमकी देकर बाइक पर सवार होकर भाग खड़े हुए। सिपाहियों ने एसओ सूबे सिंह यादव को इसकी सूचना दी। एसओ पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भागते बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। धनसनी चकरोड पर बदमाश बाइक छोड़ कर भागे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक गोली रूपक के पैर में लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे बदमाश मधुर को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान तीसरा बदमाश दीप पुलिस को चकमा देकर ईंख के खेत में घुस कर भगाने में सफल रहा।
तितावी पुलिस ने पकड़े गए बदमाश रूपक और मधुर के कब्जे से शराब के ठेके से लूटे गए आठ हजार रुपये की नगदी, दो बीयर की पेटी, चार देशी तमंचे, सात कारतूस और खोखे बरामद किए। उनकी बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायल बदमाश रूपक को पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया, जबकि दूसरे पकड़े गये बदमाश मधुर से पुलिस पूछताछ कर रही है। मुठभेड़ की सूचना पर चरथावल, फुगाना, भौराकलां पुलिस और सीओ फुगाना कालू सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। सीओ कालू सिंह ने बताया कि रूपक पर 17 और दीपक पर 14 मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज है। दोनों तितावी थाने के हिस्ट्रीशीटर भी है। फरार हुए बदमाश की तलाश की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/