{"_id":"6a0079889786a8eb9c04a3c2","slug":"emphasized-the-importance-of-worldly-education-along-with-religious-education-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112292-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दीन के साथ-साथ दुनियावी तालीम की अहमियत पर जोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दीन के साथ-साथ दुनियावी तालीम की अहमियत पर जोर दिया
विज्ञापन
- मदरसा इस्लामिया अरबिया मदीनातुल उलूम में सालाना जलसा, बच्चों की दस्तारबंदी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मोहल्ला किला खेवान स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया मदीनातुल उलूम में सालाना जलसे का आयोजन किया गया। उलमाओं ने कुरआन और हदीस की रोशनी में तकरीर करते हुए दीन के साथ-साथ दुनियावी तालीम की अहमियत पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि शाह अतीक अहमद और मौलाना शफीउल हसन ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा दिलाने की अपील की। जलसे में दो बच्चों के हाफिज-ए-कुरआन मुकम्मल होने पर उनकी दस्तारबंदी की गई, जबकि 20 बच्चों ने नाजरा पूरा किया। उलमाओं ने बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की दुआ की। कार्यक्रम में मौलाना सरताज, मुफ्ती उस्मान, कारी शाहिद, मुफ्ती जाहिद और कारी मोहसिन समेत अन्य उलमाओं ने भी तकरीर की। संचालन कारी मोहम्मद यासीन ने किया। इस दौरान अब्दुल गनी, मोहम्मद जामिन, हाजी शरीफ, हाजी नईम, हाफिज शराफत, हाफिज सुहेल, हाफिज सजाउदीन, मौलाना महताब और मौलाना शोएब मौजूद रहे।