फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Embankment to be built at Hansapur Parasapur and Kunda in Khadar region

खादर क्षेत्र में हंसापुर परसापुर और कुंडा में बनेगा तटबंध

Wed, 06 Jan 2021 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Embankment to be built at Hansapur Parasapur and Kunda in Khadar region
खादर क्षेत्र में हंसापुर परसापुर और कुंडा में बनेगा तटबंध
विज्ञापन

हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र में प्रतिवर्ष आने वाली बाढ़ से क्षेत्र के हजारों लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए शासन ने हंसापुर परसापुर और परीक्षितगढ़ क्षेत्र के कुुंडा में तटबंध बनाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए 17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
खादर क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा के किनारे दर्जनभर गांव स्थित है। बरसात के मौसम में गंगा के उफान पर आने के बाद स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाढ़ आने पर हजारों हेक्टेयर फसल बाढ़ की भेंट चढ़ जाती है। विधायक दिनेश खटीक ने गत वर्ष फतेहपुर प्रेम के समीप लगभग एक किलोमीटर बांध बनवाने के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत कराए थे। इसका निर्माण कार्य चल रहा है। 14 अगस्त को शेरपुर नई बस्ती के समीप तटबंध टूट गया था। विधायक ने बाढ़ से होने वाले नुकसान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराया था। इसके बाद सिंचाई विभाग की कई टीमों ने सर्वे किया था। विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि शासन ने एक बार फिर खादर क्षेत्र के शेरपुर नई बस्ती के समीप से हंसापुर परसापुर तक एक किलोमीटर बांध के लिए नौ करोड़ और परीक्षितगढ़ के कुंडा के समीप भी एक किमी तटबंध के लिए आठ करोड़ रुपए की स्वीकृति शासन से मिली है।
विज्ञापन

अन्य स्थानों पर भी जल्द होंगे कार्य शुरू
सिंचाई विभाग के एसडीओ पीके जैन ने बताया कि फतेहपुर प्रेम के समीप निर्माण कार्य चल रहा है। जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके बाद हंसापुर परसापुर और परीक्षितगढ़ के कुंडा में कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed