फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elections of sugarcane cooperative societies have postponed in Uttar Pradesh

बड़ी खबर : फिर टले गन्ना सहकारी समितियों के चुनाव, ये रही बड़ी वजह, मायूस हुए दावेदार

Thu, 13 Jul 2023 03:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jul 2023 03:21 PM IST
सार

UP News : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से गन्ना विकास सहकारी समितियों के चुनाव टल गए हैं। बताया गया कि तीसरी बार चुनाव को टाला गया है। 

विज्ञापन
Elections of sugarcane cooperative societies have postponed in Uttar Pradesh
गन्ना समिति चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की 169 सहकारी गन्ना विकास समितियों और 28 चीनी मिल समितियों के चुनाव फिर से स्थगित हो गए। उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को चुनाव स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया। 
विज्ञापन


सहकारी गन्ना समिति के चुनाव की प्रक्रिया 14 जुलाई से प्रारंभ हुई थी। ठीक एक दिन पहले चुनाव टाल दिए गए थे। अब गन्ना और चीनी मिल समितियों के चुनाव लगातार तीसरी बार टाले गए हैं। आयोग ने इसकी वजह पश्चिमी यूपी में कांवड़ यात्रा और लगातार हो रही बारिश को बताया है। आयोग का कहना है कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन

आयोग द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के अनुसार, सावन मास में पश्चिमी यूपी के अधिकतर मार्ग बंद रहते हैं या फिर मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया जाता है। बताया गया कि इस समय पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बाढ़ आईं हैं। साथ ही मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। इसी वजह से चुनाव को टालने का फैसला लिया गया है। 

जिला मजिस्ट्रेट हापुड़, बागपत, लखीमपुर खीरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, सीतापुर मथुरा की ओर से पत्र जारी कर 14 जुलाई से होने वाले चुनाव कार्यक्रम को लेकर बताया गया था लेकिन, फिर से ऐन वक्त पर चुनाव कार्यक्रम को बदल दिया गया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आदेश के बाद एक बार फिर गन्ना समितियों के चुनाव कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। वहीं, इस फैसले से चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक धुरंधर मायूस हो गए हैं। 

यह भी पढ़ें: Rain in UP: शामली और सहारनपुर में यमुना समेत नदियों का जलस्तर घटा, तटबंधों पर मरम्मत का कार्य जारी

विज्ञापन

गन्ना समितियों के चुनाव का कार्यक्रम लगातार बदल रहा है। मार्च में चुनाव की तिथियां घोषित की गई थीं। मगर, नगर निकाय चुनाव के कारण गन्ना समिति के चुनाव की तिथियों में बदलाव किया गया था। इसमें 20 जून से मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन से प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। अब फिर से बृहस्पतिवार को आयोग ने प्रक्रिया को स्थगित करते हुए बदलाव किया है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में टूट पड़ी आफत: टूटा गंगा का तटबंध, पूरा गांव हुआ जलमग्न, मचा हाहाकार, पानी के बीच फंसी लोगों की सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed