फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elections of cooperative societies continue and 747 directors were elected from 84 cooperative societies

मेरठ में चुनाव संपन्न: 84 सहकारी समितियों से चुने गए 747 संचालक, भाजपा का रहा दबदबा, पढ़ें हर अपडेट

Sat, 18 Mar 2023 10:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 18 Mar 2023 10:00 PM IST
सार

मेरठ में चुनाव संपन्न : जिले की 84 सहकारी समितियों से 747 संचालक चुने गए हैं। वहीं पूरे जिले में भाजपा का दबदबा रहा। पढ़िए चुनाव से संबंधित हर अपडेट।

विज्ञापन
Elections of cooperative societies continue and 747 directors were elected from 84 cooperative societies
सहकारी समितियों में मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जिले की 84 साधन सहकारी समितियों के 747 संचालक पदों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो गया। हस्तिनापुर क्षेत्र की मोड़ खुर्द समिति में नौ संचालक पदों पर मतदान नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यहां नामांकन में गड़बड़ी के आरोपों के बीच मतदान नहीं किया गया है। इस तरह जिले से 492 संचालक निर्विरोध और 242 संचालक मतदान के बाद निर्वाचित हुए हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को 75 साधन सहकारी समितियों में संचालकों के लिए वोट डाले गए। पुलिस की निगरानी में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान किया गया। पांच बजे तक मतगणना और इसके पश्चात चुनाव परिणाम घोषित किए गए। नामांकन से रिक्त रहे 13 पदों पर भी संचालक नामित कर दिए गए। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बारिश से सर्द हुआ मौसम: गेहूं की फसल गिरी, सब्जी की फसल को नुकसान, चिंता में किसान
 

नाम वापसी और मतदान की प्रक्रिया पूरी होने पर संचालकों का चुनाव किया गया है। जनपद की अधिकतर साधन सहकारी समितियां देहात से जुड़ी हैं। शनिवार को दिनभर सभी प्रत्याशी और समर्थक मतदान की प्रक्रिया में उलझे रहे। शाम छह बजे विजयी प्रमाण पत्र मिलने के बाद जहां विजयी संचालक के खेमे में जश्न का माहौल रहा, वहीं हारने वाले प्रत्याशियों के समर्थक हार के कारण तलाशने में जुटे रहे।

भाजपा का रहा दबदबा
साधन सहकारी समितियों के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। जहां 50 प्रतिशत से अधिक संचालक निर्विरोध ही तय हो गए, वहीं मतदान प्रक्रिया में भी सबसे अधिक संचालक भाजपा खेमे के ही जीतकर आए। सहकारी समिति चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और डेलीगेट के चुनाव को लेकर भी शनिवार शाम से ही बिसात बिछनी शुरू हो गई। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद के लिए नामों पर भी चर्चा होती रही। चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और डेलीगेट के चुनाव पर भाजपा मजबूत दिख रही है। शनिवार को संचालकों का चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा नेताओं ने विजयी प्रत्याशियों को अपने खेमे में समेट लिया।

समिति चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और प्रतिनिधि का चुनाव आज
जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक आयुक्त प्रदीप सिंह ने बताया कि साधन सहकारी समितियों से चुने गए सभी संचालक अब एक समिति चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव करेंगे। इसके साथ प्रत्येक सहकारी समिति से छह-छह प्रतिनिधि यानी डेलीगेट का चयन किया जाएगा। इन्हें जिला कोआपरेटिव बैंक और अन्य संस्थाओं में भी भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने 10 कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज कराया एस्मा का मुकदमा

यह रहेगा चुनावी कार्यक्रम
-  सुबह 8:30 बजे अनंतिम मतदाता सूची होगी जारी
- सुबह 9:30 बजे तक अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगीं
- सुबह 11:00 बजे अंतिम मतदाता सूची होगी जारी
- दोपहर 12:00 बजे नामांकन होगा
- दोपहर 1:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी
- दोपहर बाद 2:00 बजे नाम वापसी होगी
- अपराह्न 3:00 से 4:00 बजे तक होगा मतदाना

इन संस्थाओं में भी भेजे जाएंगे प्रतिनिधि
जिला कोआपरेटिव बैंक, भूमि विकास बैंक, जिला सहकारी संघ, पीसीडीएफ, गन्ना समिति, उप्र सहकारी चीनी मिल संघ, इफको और कृभको , भूमि विकास बैंक, आपका बाजार आदि में प्रतिनिधि भेजे जाएंगे।

अब शुरू होगी जिला कोआपरेटिव बैंक की राजनीति
साधन सहकारी समितियों से चुने जाने वाले प्रतिनिधि यानी डेलीगेट के चयन के बाद जिला कोआपरेटिव बैंक के चुनाव की राजनीति गरमा जाएगी। चुने गए प्रतिनिधियों में से ही जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पद का प्रत्याशी होगा। वोटर भी प्रतिनिधि ही होंगे। अब देखना यह है कि भाजपा जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पद के लिए किस पर दांव लगाती है। वैसे तो भाजपा में बैंक चेयरमैन पद के लिए दावेदारों की लंबी सूची है। सभी ने जिला संगठन से लेकर प्रदेश संगठन और पार्टी हाईकमान के नेताओं से संपर्क साधा हुआ है। 

उधर, सपा जिला कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी का नाम पर विचार करने की बात कर रही है। सपा कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने भाजपा पर सहकारी समितियों के चुनाव पूरी तरह मनमानी करने के आरोप लगाए हैं।

डेलीगेट का चयन होने के बाद भाजपा पार्टी कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें जिला कोआपरेटिब बैंक के चेयरमैन पद प्रत्याशी के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। भाजपा में पार्टी हाईकमान का ही निर्णय सर्वोपरि होता है। - विमल शर्मा, जिलाध्यक्ष

सपा और रालोद के बड़ी संख्या में संचालक जीते हैं। प्रयास है कि हमारे अधिक से अधिक चेयरमैन बनें। उप्र में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। सरकारी मशीनरी भाजपा के पक्ष में काम कर रही है। - राजपाल सिंह, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, सपा

चुने गए 11 संचालक, आज होगा चेयरमैन का चुनाव
छावनी क्षेत्र के 510 आर्मी बेस वर्कशॉप क्रेडिट कोआपरेटिव प्राइमरी बैंक के संचालक पदों के लिए शनिवार को मतदान किया गया। शाम छह बजे बैंक के 11 संचालकों को निर्वाचित घोषित किया गया। इनमें से एक संचालक लक्ष्मी तोमर नामांकन नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान ही निर्विरोध स्थिति में आ गई थीं। शनिवार को मतदान के बाद संचालक सदस्य मंगल देव शर्मा, मनोज कुमार, राजीव पंवार, प्रवीन कुमार पराशर, शशि कुमार, सुरेंद्र तोमर, सरिता, सोनू कुमार, अजय कुमार मीणा, रौंदले प्रदीप प्रहलादराव को निर्वाचित घोषित किया गया। आज रविवार को बैंक चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और दो डेलीगेट का चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed