फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election: Voting will held tomorrow on Meerut and Baghpat Lok Sabha seats, strict security arrangements

Election 2024: दूसरे चरण की वोटिंग आज, देखें- मेरठ-बागपत सीट से मैदान में कौन-कौन प्रत्याशी

Thu, 25 Apr 2024 09:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Apr 2024 09:07 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : मेरठ और बागपत लोकसभा सीटों पर आज शुक्रवार को वोटिंग होनी है। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Election: Voting will held tomorrow on Meerut and Baghpat Lok Sabha seats, strict security arrangements
मतदान कराने जाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल शुक्रवार को मतदान होना है। वहीं, मेरठ और बागपत लोकसभों क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


बागपत लोकसभा सीट पर शुक्रवार को मतदान होगा और उसके साथ ही प्रत्याशियों की चुनावी परीक्षा होगी। यहां रालोद-भाजपा गठबंधन के डाॅ. राजकुमार सांगवान, सपा-कांग्रेस गठबंधन के अमरपाल शर्मा, बसपा के प्रवीण बंसल समेत सात प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं। जिनके भाग्य का 16.53 लाख मतदाता फैसला करेंगे।

विज्ञापन

Election: Voting will held tomorrow on Meerut and Baghpat Lok Sabha seats, strict security arrangements
मतदान कराने की तैयारी में लगे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

बागपत लोकसभा सीट में बागपत, बड़ौत, छपरौली विधानसभाओं के अलावा मेरठ की सिवालखास और गाजियाबाद की मोदीनगर विधानसभा सीट आती है। लोकसभा क्षेत्र में 16 लाख 53 हजार 146 मतदाता है। इनमें सबसे अधिक सिवालखास विधानसभा में मतदाता है। वहीं मतदान के लिए लोकसभा क्षेत्र में 1737 बूथ है तो जिले में 979 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 50 प्रतिशत बूथों की वेब कास्टिंग होगी तो संवेदनशील श्रेणी में रखी गई छपरौली में कड़ी सुरक्षा रहेगी। बागपत में प्रशासन ने चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए तीन सुपर जोन, 10 जोन व 106 सेक्टरों में बांटा गया है। जहां पिछली बार मतदान 64.2 प्रतिशत रहा था, वहीं उसको बढ़ाने के लिए प्रशासन व प्रत्याशियों ने पूरा जोर लगाया हुआ है।

23703 मतदाता पहली बार वोट करेंगे
बागपत लोकसभा सीट में करीब पांच लाख युवा मतदाता है। इनमें 18-19 वर्ष तक के 23703 मतदाता है जो पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। जबकि बागपत जिले में ऐसे 15938 मतदाता है जो पहली बार वोट डालेंगे।

विज्ञापन

चुनावी समस्या के लिए यहां करें फोन
किसी को चुनाव से जुड़ी कोई समस्या होती है तो वह 1950 पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकता है। इसके अलावा कंट्रोल रूम 0121-2222870 में भी सूचना दे सकते हैं। नियंत्रण कक्ष प्रभारी के पास नंबर 9235930529 पर भी सूचना दे सकते हैं।

बागपत लोकसभा में मतदाता
विधानसभा पुरूष महिला अन्य सर्विस वोटर
सिवालखास 187701 156014 20 2177
छपरौली 185030 151708 2 3719
बड़ौत            167917 139736 4 2713
बागपत 180682 155668 16 2295
मोदीनगर 179869 154874 32 1109

बागपत लोकसभा की वर्ष 2019 की यह रही स्थिति
कुल वोट-16,05,254
डाले गए वोट-10,37,061
डा. सत्यपाल सिंह-भाजपा-525789 (50.32)
चौधरी जयंत सिंह-रालोद-502287 (48.07)

मेरठ सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर चुनावी महासंग्राम में प्रत्याशियों की परीक्षा शुक्रवार (आज) होगी। यहां त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। प्रमुख दलों में भाजपा रालोद गठबंधन से अभिनेता अरुण गोविल मैदान में हैं तो सपा-कांग्रेस और आमआदमी गठबंधन की प्रत्याशी पूर्व महापौर सुनीता वर्मा हैं, जबकि बसपा के प्रत्याशी देवव्रत त्यागी हैं।

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट के तहत पांच विधानसभा सीटें (किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मेरठ दक्षिण और हापुड़) आती हैं। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर कब्जा जमाया था, जबकि दो सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव के इतर 2022 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और सपा का गठबंधन नहीं हो सका था। 2019 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो बेहद कड़ा मुकाबला हुआ था।

भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल ने 5 लाख 86 हजार 184 वोट हासिल किए। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के हाजी याकूब कुरेशी को 5 लाख 81 हजार 455 बोट मिले। दोनों के बीच अंत तक कड़ा मुकाबला रहा और जीत आखिरकार राजेंद्र अग्रवाल के खाते में गई। राजेंद्र आवाल ने महज 4,729 मतों के अंतर से चुनाव जीता। कांग्रेस के हरेंद्र अग्रवाल तीसरे नंबर पर रहे।

मेरठ-हापुड़ सीट पर नजर
सीट के राजनीतिक इतिहास की बात करें तो 1991 से लेकर अब तक आठ चुनाव में छह बार भाजपा को जीत मिली है। 1991, 1996 और 1998 में भारतीय जनता पाटी की जीत हुई। 1996 और 1998 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर अमर पाल सिंह विजय हुए। लगातार जीत का सिलसिला 1999 में जाकर टूट गया, जब कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना जीते थे।

यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग

2004 के संसदीय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने शाहिद अखलाक के दम पर चुनाव जीत लिया। फिर इसके बाद यहां पर भाजपा के जीत हासिल करने का जो सिलसिला शुरू किया उसे कोई भी दल रोक नहीं सका है। 2009 के चुनाव में राजेंद्र अग्रवाल ने 47,146 मतों के अंतर के साथ भाजपा के लिए जीत हासिल की। 2014 में मोदी लहर में राजेंद्र अग्रवाल ने बाजी मारी थी।

यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed