फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election 2024: PM Modi rally to held in Meerut on March 31 and officials are busy preparing

Election 2024: प्रधानमंत्री मोदी की रैली की तैयारी में जुटे अधिकारी, एसपीजी ने मेरठ में डाला डेरा

Fri, 29 Mar 2024 04:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Mar 2024 04:49 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 : पीएम मोदी की मेरठ में होने वाली रैली को लेकर अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। एसपीजी ने मेरठ में डेरा डाल लिया है।

विज्ञापन
Election 2024: PM Modi rally to held in Meerut on March 31 and officials are busy preparing
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मार्च को होने वाली रैली को लेकर एसपीजी चीफ आलोक शर्मा ने स्थल का निरीक्षण किया। डीएम-एसएसपी के साथ बैठक कर निर्देश जारी किए। बृहस्पतिवार शाम को आईजी नचिकेता झा ने मंच की व्यवस्था देखकर पुलिस तैनात करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


एसपीजी चीफ आलोक शर्मा ने डीएमए स्कूल में एक घंटे तक डीएम और एसएसपी के साथ बैठक कर सुरक्षा का खाका तैयार किया। शाम को आईजी नचिकेता झा ने रैली स्थल केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम पहुंच कर हैलीपेड और पार्किंग की व्यवस्था देखी।

विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने भाजपा नेताओं के साथ रैली स्थल का निरीक्षण किया। मैदान पर 25 हजार लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे।

रैली की तैयारियों को लेकर की बैठक
प्रधानमंत्री की रैली में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए पदाधिकारियों ने रात को रैली स्थल पर बैठक की। एमएलसी प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए सभी जुट जाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने बूथ स्तर तक जिम्मेदारी तय की। गांवों से लोगों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत से वेस्ट यूपी के जिलों में अलर्ट, सड़कों पर निकले पुलिस अधिकारी

विज्ञापन

बैठक में क्लस्टर प्रभारी राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, मनिंदर पाल सिंह, रालोद के जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ और सुनील रोहटा भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज अध्याय समाप्त: पूरब और पश्चिम के माफिया के बीच सेतु था मुख्तार, पूरे प्रदेश में वसूलते थे गुंडा टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed