Election 2024: दूसरा चरण के लिए आज से मेरठ में नामांकन शुरू, कलक्ट्रेट में 20 दरोगा और 150 पुलिसकर्मी तैनात
मेरठ में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। प्रत्याशी और उनके समर्थक पैदल ही नामांकन करने पहुंचेंगे। वहीं जिला प्रशासन ने नामांकन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए नामांकन का आगाज हो गया। नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी। नामांकन स्थल बनी कलक्ट्रेट का सुरक्षा घेरा अभेद रहेगा। जहां पर कलक्ट्रेट में आने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कलक्ट्रेट से 200 मीटर बाहर प्रत्याशी अपना वाहन खड़ा करके पैदल ही नामांकन कराने के लिए अपने चार समर्थकों के साथ पहुंचेंगे।
मेरठ में नामांकन के पहले दिन दोपहर 1:00 तक बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी सहित 15 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया
मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक होगी। पांच अप्रैल को नामांकन पत्र की जांच, आठ अप्रैल को नाम वापसी और 26 अप्रैल को मतदान होना निर्धारित है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन भर सकते हैं। नोडल अधिकारी बने एडीएम सिटी बृजेश सिंह का कहना है कि भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन में नामांकन की प्रक्रिया से लेकर मतदान, फिर मतगणना तक जिला प्रशासन कार्य करेगा।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: चाय पर चर्चा में सहारनपुर के मतदाता बोले- डबल इंजन की सरकार में महिलाएं सुरक्षित
20 दरोगा और 150 पुलिसकर्मी तैनात
सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट में 5 इंस्पेक्टर, 35 दरोगा, 170 सिपाही, आठ कंपनी पीएसी के जवान व 25 यातायात के पुलिसकर्मी आदि की ड्यूटी लगा दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम की न्यायालय कक्ष में नामांकन की प्रक्रिया होगी। नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की निगरानी में की जाएगी।
19 लाख 87 हजार 311 मतदाता चुनेंगे सांसद
मेरठ कैंट (विधानसभा) - 4 लाख, 36 हजार, 527 मतदाता
मेरठ शहर (विधानसभा) - 3 लाख, 13 हजार, 542 मतदाता
मेरठ दक्षिण (विधानसभा) - 4 लाख, 93 हजार, 755 मतदाता
किठौर (विधानसभा) - 3 लाख, 67 हजार, 504 मतदात
हापुड़ जनपद - 3 लाख, 75 हजार, 983 मतदाता
मेरठ जिले में 609 संवेदनशील बूथ चिह्नित
मतदान केंद्र - 1169
मतदान बूथ - 2758
उड़नदस्ता - 33 टीमें
स्थायी निगरानी - 21 टीमें
चेकपोस्ट - 19
कंट्रोल नं. - 0121-2664134 और फ्री टोल नंबर 1950