{"_id":"66287ed0eaa24f46e5006c86","slug":"election-2024-last-day-of-campaigning-today-voting-on-26th-april-polling-parties-will-leave-tomorrow-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रण: ताकत दिखाने का अंतिम दिन, आज शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार, पोलिंग पार्टियां कल होंगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रण: ताकत दिखाने का अंतिम दिन, आज शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार, पोलिंग पार्टियां कल होंगी रवाना
Wed, 24 Apr 2024 09:09 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:09 AM IST
सार
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे थम जाएगा। वहीं कल से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएंगी। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
मेरठ में सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी मैदान में प्रत्याशियों ने ताकत झोंकी हुई है। राजनीतिक पार्टी के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए मैदान उतरे हुए हैं। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार बुधवार शाम 5 बजे थम जाएगा। गुरुवार को विक्टोरिया पार्क से मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव में पांच विधानसभा में 756 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। इसकी तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा है।
विज्ञापन
26 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होना है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा में किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ शहर, मेरठ दक्षिण व हापुड़ विधानसभा में 20 लाख 530 मतदाता वोट करेंगे। जहां पर 756 मतदान केंद्र बने हैं। बुधवार शाम को प्रचार प्रसार रुक जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ के यात्रियों को मिली समर स्पेशल ट्रेन, गढ़ रोड पर खोखे में लगी आग, कई झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने विक्टोरिया पार्क से पोलिंग पार्टियां रवाना करने की तैयारी कर ली है। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि पोलिंग बूथ तैयार हो गई हैं। पांचों विधानसभा में पिंक बूथ, दिव्यांग, मॉडल बूथ, युवा बूथ बनाए गए। प्रशासन के द्वारा बूथों सजावट का कार्य चल रहा है।
पांचों विधानसभावार मतदान
विधानसभा मतदाता
किठौर 368872
मेरठ कैंट 439553
मेरठ शहर 314618
मेरठ दक्षिण 497301
हापुड़ विधानसभा 380186