फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ के यात्रियों को मिली समर स्पेशल ट्रेन, बुग्गी की भिंडत में मजदूर की मौत

Wed, 24 Apr 2024 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 Apr 2024 11:43 AM IST
खास बातें

मेरठ के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने मेरठ से होकर जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन दी है। ट्रेन का संचालन प्रत्येक शुक्रवार को होगा। इससे मां वैष्णो देवी जाने वालों के लिए काफी आसानी होगी।

विज्ञापन
West UP News Live: Meerut passengers got summer special train, read latest news
स्टेशन पर ट्रेन - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

12:28 AM, 25-Apr-2024

बुग्गी की भिंडत में बाइक सवार मजदूर की मौत

मेरठ के बहसूमा में रहावती-तखावली मार्ग पर बुधवार शाम बाइक व बुग्गी के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार अली हसन की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।

तखावली निवासी अली हसन (38) पुत्र कुर्बान बुधवार शाम मेरठ से बाइक पर सवार हो गांव लौट रहा था। रहावती-तखावली मार्ग पर गांव से 500 मीटर की दूरी पर भैंसा बुग्गी से बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक सवार के सीने में बुग्गी की बम घुस गई। गंभीर रूप से घायल को परिजनों ने आनन-फानन में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अली हसन के दो बेटे और दो बेटी हैं। परिजनों ने बिना कार्रवाई के गांव में स्थित कब्रिस्तान में शव सुपुर्दे खाक कर दिया। अली हसन पेशे से मजदूर था। वह कभी-कभी दूसरे राज्यों में कपड़े की फेरी भी लगता था।

11:42 AM, 24-Apr-2024

मेरठ की एथलीट तन्वी जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में खेलेगी

तन्वी और रूपल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
24 से 27 अप्रैल तक दोहा में 20वीं जूनियर एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें मेरठ की एथलीट तन्वी मलिक 800 मीटर दौड़ इवेंट में प्रतिभाग करेंगी। मंगलवार को वह दोहा रवाना हुईं। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि तन्वी से पदक की उम्मीद है।

अभी हाल ही में लखनऊ में हुई 22वीं राष्ट्रीय जूनियर फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया था। उन्होंने अपनी रेस 9.84 सेकंड में पूरी की थी। मेरठ की स्टार एथलीट रूपल चौधरी भी वर्ल्ड रिले रेस में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। वह इसके लिए बहामास पहुंची चुकी हैं। वह 4 गुणा 400 रिले रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 4 मई को होगी। 
विज्ञापन
09:43 AM, 24-Apr-2024

विभाग देंगे जमीन, मेडा बनाएगा योजना

सरकारी विभागों की खाली पड़ी जमीन पर मेरठ विकास प्राधिकरण विकास योजना की प्लानिंग करेगा। कमिश्नर के निर्देश पर मेडा जल्द काम शुरू करेगा। सरकारी जमीन कब्जों से भी मुक्त हो जाएगी।

कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने हाल ही में सभी सरकारी विभागों की बैठक में उनकी जमीन और उसके प्रयोग को लेकर पक्ष मांगा था। इसके तहत जिला पंचायत की ब्लॉक स्तर और नगर पंचायत स्तर पर काफी जमीन पर अवैध कब्जे होने की शिकायत मिली। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय बिजली विभाग, नलकूप, नगर निगम, जल कल समेत विभिन्न सरकारी कार्यालय में जमीन की उपलब्धता बताई गई लेकिन इसका प्रयोग किसी भी तरह से नहीं हो पा रहा है।

मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि विभिन्न सरकारी विभाग जिनके पास जमीन है, लेकिन इसका प्रयोग नहीं हो पा रहा है। इसके तहत विशेष कार्य योजना बनाई जाएगी। इन जमीनों का सर्वे कर जाएगा और जरूरत के हिसाब से किस तरह का निर्माण कराया जा सकता है, यह परखा जाएगा।
09:00 AM, 24-Apr-2024

लोकसभा चुनाव में रोडवेज की 33 बसें गईं

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रशासन लगातार रोडवेज की बसें ले रहा है। अभी तक 33 रोडवेज बस प्रशासन ले चुका है। सबसे अधिक 23 बसें सोहराब गेट डिपो की गई हैं, जिससे लंबी दूरी की बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। आगामी दिनों में प्रशासन करीब 80 बसें और लेगा।

लोकसभा चुनाव में प्रशासन वाहनों का अधिग्रहण करता है। मतदान कर्मियों को मतदान स्थल पर ले जाने के लिए प्राइवेट वाहन अधिग्रहण किए जाते हैं, जबकि पुलिस फोर्स को लेकर जाने के लिए रोडवेज बसें ली जाती हैं। पहले चरण के चुनाव में प्रशासन ने रोडवेज की 14 बसें ली थीं। अब दूसरे चरण के चुनाव में 26 अप्रैल को मतदान होना है।

जिले में पुलिस फोर्स को मतदान केंद्रों पर लेकर जाने के लिए प्रशासन ने 19 बसें और ली हैं। इनमें से सबसे अधिक 23 बसें सोहराब गेट डिपो की ली गई है। आठ बसें बड़ौत डिपो की और दो बस मेरठ डिपो की ली गई है। सोहराब गेट डिपो के अधिकारियों ने लंबी दूरी की बसों को कम करके ये बसें दी है। जिससे लंबी दूरी की बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। पहले हल्द्वानी चार बसें जाती थी, अब दो जाएगी। इसी कारण गोरखपुर की बसें भी कम की गई है। 
08:59 AM, 24-Apr-2024

मेरठ के यात्रियों को मिली समर स्पेशल ट्रेन

मेरठ के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने मेरठ से होकर जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन दी है। आनंद विहार से शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर के बीच यह ट्रेन चलेगी। 26 अप्रैल से 28 जून तक ट्रेन का संचालन प्रत्येक शुक्रवार को होगा। इस दौरान यह ट्रेन 20 फेरे लगाएगी। मेरठ के अलावा गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। मां वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को यह अतिरिक्त ट्रेन मिलेगी। क्योंकि इन जिलों के यात्रियों के लिए मां वैष्णो देवी जाने के लिए अभी तक केवल एक मात्र ट्रेन शालीमार ही है।

समर स्पेशल ट्रेन संख्या 04017 हर शुक्रवार को रात 11:55 बजे आनंद विहार से चलेगी। गाजियाबाद रात 12:40 बजे, मेरठ 1:22 बजे, मुजफ्फरनगर 2:08 बजे, सहारनपुर 3:30 बजे पहुंचेगी। अंबाला, जालंधर, पठानकोट, जम्मूतवी होते हुए शनिवार दोपहर 12.40 बजे उधमपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04018 शनिवार को ही दोपहर 3:55 बजे चलेगी। मेरठ रात 3.15 बजे आएगी तथा रविवार सुबह पांच बजे आनंद विहार पहुंचगी। इस ट्रेन के चलने से स्थानीय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे अभी तक करीब 70 समर स्पेशल ट्रेन चला चुका है।
08:51 AM, 24-Apr-2024

West UP News Live: मेरठ के यात्रियों को मिली समर स्पेशल ट्रेन, बुग्गी की भिंडत में मजदूर की मौत

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र में गढ़ रोड पर डॉ. आंबेडकर कॉलेज के पास मंगलवार रात एक खोखे में आग लग गई। कुछ ही देर में आग आसपास के खोखे और इनके पीछे झोपड़ियों तक पहुंच गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की छह गाड़ी आग बुझाने में जुट गई। आग में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

मंगलवार देर रात गढ़ रोड पर डॉ. आंबेडकर कॉलेज के पास एक खोखे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के खोखों और झोपड़ियों तक पहुंच गई। खोखों के पीछे की झोपड़ियों तक भी आग पहुंच गई। बताया गया है कि इन झोपड़ियों में कई मूर्ति बनाने परिवार रहते हैं। आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर बिग्रेड को जानकारी दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की छह गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed