फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Election 2022: Candidates became millionaires, wives also became income tax payers

चुनाव 2022 : प्रत्याशी बन गए करोड़पति, पत्नियों को भी बना दिया आयकरदाता, दोगुनी हुई संपति

Thu, 20 Jan 2022 01:00 PM IST
Dimple Sirohi दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Jan 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
Election 2022: Candidates became millionaires, wives also became income tax payers
पूर्व विधायक योगेश वर्मा, सुनीता वर्मा - फोटो : amar ujala
प्रत्याशियों की पत्नियों की आय में वर्ष 2017 से 2022 तक जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। पूर्व मंत्री किठौर प्रत्याशी शाहिद मंजूर की पत्नी गुलनाज आयकरदाता बन गईं हैं। हस्तिनापुर से विधायक और राज्यमंत्री दिनेश खटीक की पत्नी आरती देवी की चल और अचल संपत्ति में सबसे अधिक इजाफा हुआ है। वह भी आयकरदाता बन गईं हैं।  
विज्ञापन


वहीं, सरधना से प्रत्याशी अतुल प्रधान, हस्तिनापुर से प्रत्याशी योगेश वर्मा की पत्नी की आय में दो गुना से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। योगेश वर्मा की पत्नी महापौर सुनीता वर्मा ने 38 लाख 13 हजार 500 रुपये की फॉर्च्यूनर गाड़ी पिछले पांच वर्षों में खरीदी। इसके अलावा अतुल प्रधान की पत्नी और जिला पंचायत सदस्य सीमा प्रधान की चल संपत्ति  पांच लाख से अधिक है। जो वर्ष 2017 के मुकाबले दो गुना हैं।  सभी प्रत्याशियों ने अपने शपथ पत्र के दौरान आय और संपत्तियों की जानकारी दी। 
विज्ञापन


19 से 32 लाख पर पहुंची गुलनाज
67 वर्षींय  शाहिद मंजूर की पत्नी के पास  कैश और बैंक के मिलाकर वर्ष 2017 मेें 19 लाख 40 हजार 130 रुपये थे। वर्ष 2022 में ये 32 लाख 18 हजार 975 रुपये हो गए। उन्होंने वर्ष 2021-22 में रिटर्न दाखिल करते समय अपनी आय छह लाख 48 हजार 839 दिखाई जो कि शाहिद मंजूर से 77 हजार 821 अधिक रही। वहीं, शाहिद मंजूर के पास कैश और बैंक को मिलाकर 29 लाख 82 हजार 598 और संपत्तियों का मूल्य एक करोड़ 50 लाख रुपये है। उनके पास रायफल और एक पिस्टल भी है। उन्होंने वर्ष 1981 में मेरठ कॉलेज से एलएलबी और 1983 में एमए इतिहास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री दिनेश की पत्नी बन गईं व्यवसायी
प्रदेश में मंत्री और हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक की पत्नी आरती देवी की कमाई में सर्वाधित बढ़ोत्तरी हुई है। पत्नी ने वर्ष 2020-21 में चार लाख 62 हजार 643 रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया। वह वर्ष 2017 से आयकर रिटर्न दाखिल कर रही हैं। इससे पहले वह नहीं कर रही थीं। वह उनके नाम से वर्ष 2017 में सिर्फ आराध्या ब्रिक फील्ड था।

वहीं, वर्ष 2022 में उनके नाम से राम डेवलपर्स, आराध्या ब्रिक फील्ड और अन्य फर्म चलाकर चल संपत्तियों में इजाफा किया। इससे उनकी चल संपत्ति 24 लाख 68 हजार 891 से बढ़कर 57 लाख 33 हजार 667 पर पहुंच गईं।

दिनेश खटीक की चल संपत्ति भी 17 लाख 41 लाख 896 से बढ़कर 79 लाख 31 हजार 193 पर पहुंच गईं। इसके अलावा दिनेश खटीक पर सिर्फ एक कार थी। अब एक फॉर्च्यूनर के साथ एक स्कूटर भी हो गया है। वहीं, अचल संपत्ति डेढ़ करोड़ पहुुंच गई। दिनेश पर चार मुकदमे दर्ज है।

योगेश का बदल गया घर का पता
हस्तिनापुर से प्रत्याशी योगेश वर्मा का घर का पता बदल गया है। वर्ष 2017 में उनके घर का पता काबली गेट-2 मवाना था जो अब वर्ष 2022 में पॉकेट-1, पल्लवपुरम हो गया है। वहीं, पत्नी महापौर सुनीता वर्मा के पास पहले एक कार आई-20 स्पोर्ट थी जो अब दो हो गई हैं। इसके अलावा सुनीता वर्मा की चल संपत्ति वर्ष 2017 में 24 लाख 79 हजार 339 थी जो अब बढ़कर 74 लाख चार हजार 324 हो गईं।

इसके अलावा योगेश वर्मा की भी चल संपत्ति 23 लाख के पार है। उनके पास सिर्फ एक फोर्ड फ्यूजन कार है। वहीं, दोनों की अचल संपत्ति पांच करोड़ है। हालांकि, योगेश वर्मा पर 43 लाख का हाउसिंग लोन और पत्नी के नाम 37 लाख का कार लोन है। वहीं, उन्होंने व्यवसाय में कपड़ा ट्रेडिग दिखाया है। योगेश वर्मा पर 24 मुकदमे दर्ज है। 

अतुल की पत्नी की चल संपत्ति में इजाफा
सरधना से प्रत्याशी अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान की चल संपत्ति में दो गुना से अधिक का इजाफा हुआ है। वर्ष 2017 में चल संपत्ति दो लाख 74 हजार 539 थी। जो वर्ष 2022 में बढ़कर पांच लाख 97 हजार 751 पहुंच गई हैं। हालांकि, दोनो अभी तक आयकर रिटर्न नहीं करते हैं। वहीं, अतुल की चल और अचल संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। अतुल की चल संपत्ति दो लाख 85 हजार और अचल संपत्ति दो करोड़ 78 लाख पहुंच गई हैं। अतुल पर 38 मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed