फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Elderly man dies due to chest pain

Meerut News: सीने में दर्द होने से बुजुर्ग की मौत

Sun, 22 Oct 2023 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies due to chest pain
कंकरखेड़ा। शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुजुर्ग ने कुछ देर पहले ही एक दुकानदार के नंबर से फोन कर परिजनों को तबीयत खराब होने की बात कही थी।
विज्ञापन

सरूरपुर थाना क्षेत्र के पांचली गांव निवासी सुशील कुमार (55) का काम करते थे। सुशील शनिवार सुबह किसी काम से मेरठ आए थे। दोपहर बाद वापस लौट रहे थे। इसी बीच सरधना फ्लाईओवर से पहले सीने में दर्द होने पर वह एक दुकान के बाहर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने एक दुकानदार से फोन लेकर परिजनों को बताया कि उसके सीने में दर्द हो रहा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां बुजुर्ग दुकान के बाहर फर्श पर अचेत पड़े थे। बुजुर्ग की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के दुकानदारों व अन्य लोगों से पूछताछ की। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed