फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   effigies of PM-CM will be burnt on 16 in the district

जिले में 16 को दहन होंगे पीएम-सीएम के पुतले

Fri, 15 Oct 2021 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
effigies of PM-CM will be burnt on 16 in the district
मेरठ। लखीमपुर खीरी मामले में गृह राज्यमंत्री को नहीं हटाने के विरोध में किसान 15 और 16 को पीएम-सीएम समेत अन्य नेताओं के पुतले फूंकेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि संगठन ने पुतले फूंकने के लिए दो दिन दिए हैं। मेरठ में 16 अक्तूबर को पुतले दहन किए जाएंगे।
विज्ञापन

जय किसान आंदोलन के प्रदेश प्रवक्ता मनीष भारती ने बताया कि उनका संगठन भी पुतला दहन कार्यक्रम में साथ रहेगा। मोर्चा के लोग जहां भी कार्यक्रम करेंगे, वहीं पहुंचकर पुतला दहन किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुतले फूंके जाएंगे।
विज्ञापन

किसानों ने पुतला दहन कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन भाकियू शुक्रवार को सिवाया टोल प्लाजा पर बैठक करके कार्यक्रम की रणनीति पर विचार करेगी। जिला प्रवक्ता बबलू जिटौली ने बताया कि पीएम का पुतला दहन कार्यक्रम की घोषणा होने पर पुलिस अलर्ट हो गई है। एलआईयू अधिकारी भाकियू नेताओं से संपर्क कर कार्यक्रम की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 को जिटौली फाटक पर रोकेंगे ट्रेन
18 को देशव्यापी रेल रोको कार्यक्रम के तहत भाकियू ने इस बार कैंट या सिटी स्टेशन की बजाय जिटौली फाटक पर रेल रोकने का कार्यक्रम तय किया है। प्रवक्ता बबलू जिटौली का कहना है कि हर बार कैंट स्टेशन और सिटी स्टेशन पर रेल रोकी जाती थी। इस बार किसानों ने जिटौली गांव में रेलवे फाटक पर ही रेल रोकने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed