फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-rickshaws and autos will be in different colors on every route in Saharanpur district of UP

जाम से निजात को नई पहल: यूपी के इस जिले में हर रूट पर अलग रंग के होंगे ई-रिक्शा और ऑटो

Wed, 09 Mar 2022 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Mar 2022 03:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ई-रिक्शों और ऑटो के चालक निर्धारित रूटों का पालन नहीं कर रहे हैं, लेकिन अब यातायात पुलिस ने दोबारा रूट प्लान तैयार किया है।

विज्ञापन
E-rickshaws and autos will be in different colors on every route in Saharanpur district of UP
traffic in Saharanpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में महानगर में ऑटो और ई-रिक्शों की वजह से लगने वाले जाम से निजात दिलाए जाने के लिए दोबारा रूट निर्धारित किए जाएंगे। इस बार प्रत्येक रूट के हिसाब से ई-रिक्शों और ऑटो के रंग अलग-अलग होंगे। इसको लेकर यातायात पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, महानगर में लगातार ऑटो और ई-रिक्शों की संख्या बढ़ रही है। किसी रूट पर ज्यादा तो किसी रूट पर ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर संचालित हो रहे हैं। इनकी वजह से कई जगहों पर रोजाना जाम की स्थिति बनती है। कोरोना काल से पूर्व इनके रूट निर्धारित थे, लेकिन लॉकडाउन के बाद से अब तक व्यवस्था बिगड़ी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: 10 करोड़ के घर को 15 घंटे खंगालती रही आयकर टीम, शोरूम और फैक्टरी पर भी जांच, बाहर से आया खाना

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शों और ऑटो के चालक निर्धारित रूटों का पालन नहीं कर रहे हैं, लेकिन अब यातायात पुलिस ने दोबारा रूट प्लान तैयार किया है। इसके तहत घंटाघर से देहरादून रोड, अंबाला रोड, कोर्ट रोड, रेलवे रोड, बाजोरिया रोड, दिल्ली रोड, चिलकाना रोड पर चलने वाली ई-रिक्शों और ऑटो पर हरा, लाल, पीला व नीले रंग की पट्टियां बनवाई जाएंगी। ताकि गलत रूट पर चलने वाली ई-रिक्शा व थ्री व्हीलर की आसानी से पहचान कर कार्रवाई की जा सके। एक अप्रैल से यह व्यवस्था लागू करना तैयारी है। 

पहले भी दावों का निकला था दम 
पुलिस ने कोरोना काल से पहले भी रूट निर्धारित किए थे, लेकिन कुछ दिन व्यवस्था सही चली थी। उसके बाद फिर व्यवस्था बेपटरी हो गई। इस वजह से शहर में रोजाना नवाबगंज चौक, घंटाघर, बाजोरिया मार्ग, कोर्ट रोड, मोरगंज बाजार, शहीगंज बाजार, दालमंडी पुल, पुल कंबोहान सहित अनेक इलाकों में जाम लगता है। 

बेतरतीब खड़े होने से भी लगता है जाम 
महानगर में ई-रिक्शों और थ्री व्हीलर घंटाघर पर विद्युत निगम के कार्यालय के बाहर, अंबाला रोड, अंग्रसेन चौक, रायवाला बाजार, कोर्ट रोड पर दीवानी कचहरी के पास, बाजोरिया रोड पर बेतरतीब खड़ी होती हैं, जिसकी वजह से जाम भी लगता है। यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई करने के बावजूद चालक मनमानी करते हैं। 

निर्धारित रूटों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसको लेकर प्लान तैयार कराया गया है। जल्द ही इस प्लान को लागू कराने की तैयारी की जा रही है। -प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed