फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dust storm blow at night electricity cut tempreture crossed 40 during day in meerut

मेरठ: रात में चली धूल भरी आंधी, बिजली हुई गुल, दिन में 40 के पार रहा पारा

Tue, 26 Apr 2022 12:13 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Apr 2022 12:13 AM IST
सार

लगातार बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम गर्म बना हुआ है, वहीं रात में 10 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई। जिस कारण से कई बड़े होल्डिंग्स गिर गए और बिजली भी गुल हो गई।

विज्ञापन
dust storm blow at night electricity cut tempreture crossed 40 during day in meerut
धूल भरी आंधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रात में धूल भरी आंधी चलने से पूरे मेरठ शहर की बिजली गुल हो गई है। हस्तिनापुर में आंधी के दौरान आग लगने से गेहूं और गन्ने की फसल जल गई है। वेस्ट यूपी में दिन में भी आसमान से आग बरसी। तापमान फिर से 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। 

विज्ञापन


लगातार बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम गर्म बना हुआ है, वहीं रात में 10 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई। जिस कारण से कई बड़े होल्डिंग्स गिर गए और बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन


भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। लो प्रेशर के बनने के चलते रात में अचानक से मौसम बदलाव और तेज आंधी आ गई। आंधी की रफ्तार काफी तेज थी। मंगलवार से मौसम के साफ रहने के आसार है। मौसम में कोई ज्यादा बदलाव नहीं है, लू का असर और सूरज की तपिश से तापमान 41 पर पहुंच सकता है। जबकि इस सप्ताह न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह दिन का तापमान 

 
तारीख अधिकतम न्यूनतम
20 40.8 24.4
21 35.4 22.3
22 38.1 19.1
23 39.0 17.3
24 38.6 22.6
25 40.6 23.2


रात में आंधी से बंद हुए बाजार
रात में व्यापारी अपने दुकानों को बंद करने में लगे हुए थे तभी करीब 10 बजे तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई। आंधी के चलते दुकानें भी बंद हो गई और बाजारों में लगे होर्डिंग भी हवा के चलते उड़ गए। काफी देर तक तेज हवा के कारण जनजीवन भी प्रभावित रहा रात में धूल भरी आंधी के कारण परेशानी का भी सामना करना पड़ा।

तेज आंधी के चलते उड़ गया भूसा
रात में आई आंधी के कारण खेतों में गेहूं की थ्रेसिंग कर रहे मशीनों को भी रोकना पड़ा। रात में आंधी इतनी तेज थी कि भूसा भी उड़ गया जिस कारण से किसानों को बीच में ही मशीन को रोकना पड़ा। इस समय देहात क्षेत्र में गेहूं की कटाई और उसकी थ्रेसिंग का काम तेजी से चल रहा है, आंधी के चलते यह भी प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed