{"_id":"5cd72e85bdec22075f577f29","slug":"due-to-suspicion-in-education-fair-found-new-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजूकेशन फेयर में शंका हुई दूर, मिली नई राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजूकेशन फेयर में शंका हुई दूर, मिली नई राह
Sun, 12 May 2019 01:50 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Sun, 12 May 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करियर को लेकर परेशान स्टूडेंट्स को अमर उजाला लक्ष्य-2019 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर ने राह दिखाई। शनिवार को एजूकेशन फेयर में काफी संख्या में स्टूडेंट्स और पैरेंट्स पहुंचे। स्टूडेंट्स की समस्या, शंकाओं का विशेषज्ञों ने दूर किया। तमाम नए कोर्सों के बारे में भी स्टूडेंट्स को जानकारियां मिली।
गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट हैवेंस में शनिवार को दो दिवसीय अमर उजाला लक्ष्य-2019 द बिगेस्ट एजूकेशन एंड करियर फेयर का समापन हो गया। इसमें यूपी बोर्ड क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्रांशु सिंह मुख्य अतिथि रहे। फेयर में प्रॉब इंस्टीट्यूट के शिक्षक सुमित दीक्षित, कपिल सेठी एवं अरुण अग्रवाल और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पहुंचे। महिंद्रा एजूकेशन प्राइवेट के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे। काउंसलर ने छात्रों के करियर को लेकर तनाव को काउसिंलिंग के जरिए कम किया। कई स्टूडेंट्स ऐसे भी सामने आए जो करना तो दूसरे कोर्स चाहते हैं, लेकिन परिवार वालों की पहली पसंद इंजीनियरिंग होने की वजह से परेशान थे। काउंसिलिंग के बाद उन्होंने तय किया है कि वे मनपसंद कोर्स ही करेंगे। काउंसलर ने छात्र-छात्राओं को बताया कि जो मन में है उसे साफ करें, दबाव न लें। जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उसके बारे में हर जानकारी प्राप्त करें। कहां से कोर्स करना है, आगे क्या करना है, इन सब पर ध्यान देने के साथ अपनी पर्सनैलिटी पर ध्यान दें।
सवालों के जवाब पर दिए गिफ्ट
एजूकेशन फेयर में सवालों का सही जवाब देने वाले स्टूडेंट्स को अमर उजाला की तरफ से प्राइज दिए गए। हर घंटे लकी ड्रा भी निकाले गए।
इनका रहा सहयोग
जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा, चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, भारत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी, जेटकिंग, शोभित यूनिवर्सिटी, सुभारती यूनिवर्सिटी, जीएनआईओटी ग्रेटर नोएडा, सीसीएसयू मेरठ, विद्या नालेज पार्क, महावीर एजूकेशनल पार्क, महर्षि मार्केंडश्वर यूनिवर्सिटी, नीलकंठ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूृशंस, चाणक्य कॉलेज ऑफ एजूकेशन, साईं रॉयल कॉलेज, गोयल कलर लैब, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा एजूकेशनल लोन के स्टाल पर प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न कोर्सों के बारे में जानकारी दी। बताया कि वह कितनी फीस में कौन-कौन से बेहतर कोर्स कर सकते हैं।
विज्ञापन
इन विशेषज्ञों ने दिए टिप्स
- माइंडलिंग काउंसिलिंग से काउंसलर दीपांकर त्रेहान और बरखा शर्मा। बड़ी फॉर स्टडी से मनीष कुमार ने छात्र-छात्राओं की टेंशन दूर करते हुए उनको तमाम नए कोर्सों की जानकारी दी।