फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drone surveillance and heavy police deployment for Barawafat and Ganesh idol immersion in Meerut range

बारावफात और गणेश विसर्जन पर पुख्ता इंतजाम: मेरठ में जुलूसों की ड्रोन से होगी निगरानी, 3425 पुलिसकर्मी तैनात

Fri, 05 Sep 2025 11:06 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 05 Sep 2025 11:06 AM IST
सार

मेरठ रेंज में बारावफात और गणेश मूर्ति विसर्जन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 3425 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ड्रोन और सीसीटीवी से जुलूसों व शोभायात्राओं की निगरानी होगी।

विज्ञापन
Drone surveillance and heavy police deployment for Barawafat and Ganesh idol immersion in Meerut range
दंगा नियंत्रण दल, मेरठ

विस्तार

बारावफात और गणेश मूर्ति विसर्जन के आयोजन को लेकर मेरठ रेंज में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने चारों जिलों के कप्तानों को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने आयोजकों से बातचीत कर जुलूस का मार्ग और समय तय करने के निर्देश दिए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि मजलिस स्थलों, जुलूस मार्ग और संवेदनशील स्थानों का भौतिक निरीक्षण किया जाए। रास्तों में मौजूद तार और अन्य बाधाओं को पहले ही हटा दिया जाए। छतों पर ईंट-पत्थर या बोतल जैसी चीजें न रहने दी जाएं। उन्होंने थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूसों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी, वहीं ड्रोन से संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। मूर्ति विसर्जन वाले घाटों पर बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

गणेश मूर्ति विसर्जन पर सुरक्षा

गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए रेंज के चारों जिलों में 1753 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 6 एएसपी, 23 सीओ, 59 निरीक्षक, 318 दरोगा, 482 हेड कांस्टेबल, 530 कांस्टेबल, 335 होमगार्ड और पीआरडी जवान शामिल हैं। इसके अलावा 2 प्लाटून पीएसी भी लगाई गई है।

32 घाटों पर कुल 144 मूर्तियों का विसर्जन होगा। इनमें मेरठ के 7 घाटों पर 44, बुलंदशहर के 12 घाटों पर 32, बागपत के 10 घाटों पर 54 और हापुड़ के 3 घाटों पर 14 मूर्तियां विसर्जित की जाएंगी।

बारावफात पर सुरक्षा

बारावफात के अवसर पर 1672 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इस दौरान 35 जुलूस और 11 मजलिसें निकाली जाएंगी। मेरठ में 5 जुलूस और 6 मजलिस, बुलंदशहर में 28 जुलूस और 3 मजलिस, जबकि हापुड़ में 2 जुलूस और 2 मजलिस का आयोजन प्रस्तावित है। रेंज में 115 हॉटस्पॉट चिह्नित किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को 24 जोन और 81 सेक्टर में बांटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed