फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drizzle brings down mercury, brings relief from heat

Meerut News: रिमझिम बारिश से लुढ़का पारा,गर्मी से मिली राहत

Thu, 30 Apr 2026 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Drizzle brings down mercury, brings relief from heat
पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार को रिमझिम बारिश से राहत मिल गई। मंगलवार रात मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान लुढ़क गया। बृहस्पतिवार को भी बारिश होने का अनुमान है। जानकारों ने तीीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री के पार जाने से लोग बेहाल थे। दिन में चल रही लू और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा था, लेकिन देर रात बदले मौसम ने राहत दे दी। सुबह के समय भी बादलों की आवाजाही बनी रही और देहात में कई स्थानों पर बारिश हुई। धूप का असर कम रहा और मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, दोपहर में धूप निकलने से उमस ने परेशान रखा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो मई तक मौसम का मिला-जुला असर रहेगा और बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट रहेगी फिलहाल हीट वेव से राहत मिलेगी। इसी तरह मौसम में नरमी बनी रह सकती है। बीच-बीच में हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। बारिश के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है इसके बावजूद लोगों ने राहत भरे मौसम का आनंद लिया और सुबह-शाम ठंडी हवाओं का लुत्फ उठाया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 181 दर्ज किया गया। जबकि, गंगानगर में 163, जयभीम नगर में 183, एमआईईटी कॉलेज के पास 220, पल्लवपुरम में 197 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed