{"_id":"68962eaf30889dc1bc069bce","slug":"drinking-water-supply-stopped-due-to-submersible-failure-councilor-staged-a-sit-in-protest-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109269-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबमर्सिबल खराब होने सेपेयजल आपूर्ति ठप, सभासद ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबमर्सिबल खराब होने सेपेयजल आपूर्ति ठप, सभासद ने धरना दिया
विज्ञापन
सरधना। नगर के मोहल्ला मंडी चमारान में सबमर्सिबल खराब होने से पेयजल आपूर्ति ठप होने पर धरने पर ब
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर के मोहल्ला मंडी चमारान में रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को सबमर्सिबल खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। लगातार शिकायत के बावजूद समाधान न होने से नाराज सभासद वीर सिंह भाटी देर शाम मोहल्लेवासियों के साथ धरने पर बैठ गए।
सभासद वीर सिंह भाटी ने बताया कि मंडी चमारान में लगभग साढ़े तीन हजार की आबादी निवास करती है। मोहल्ले की जलापूर्ति जुल्हेडा रोड स्थित सबमर्सिबल से होती है। शुक्रवार को दोपहर में सबमर्सिबल खराब हो गया, जिसकी सूचना तुरंत नगर पालिका को दी गई। शाम को नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन यह कहकर लौट गई कि आवश्यक पार्ट्स उपलब्ध नहीं हैं और मरम्मत अगले दिन की जाएगी।
इस आश्वासन से असंतुष्ट होकर सभासद स्थानीय लोगों के साथ जुल्हेडा रोड पर स्थित सबमर्सिबल स्थल पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान नगरपालिका की ओर से पानी का एक टैंकर भेजा गया, लेकिन सभासद ने उसे अपर्याप्त बताते हुए कहा कि साढ़े तीन हजार की आबादी के लिए एक टैंकर पर्याप्त नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक सबमर्सिबल की मरम्मत नहीं हो जाती, वह धरने से नहीं उठेंगे। चेयरपर्सन सबीला बेगम का कहना है कि सबमर्सिबल ठीक कराने के लिए टीम भेजी गई थी। फिलहाल मोहल्लेवासियों के लिए पानी के टैंकर उपलब्ध करा दिए गए हैं।