फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drains overflow in summer garden, waterlogging on the road

समर गार्डन में नाले उफने, सड़क पर जलभराव

Sun, 07 Nov 2021 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Drains overflow in summer garden, waterlogging on the road
मेरठ। समर गार्डन में नाले उफनकर सड़कों पर बह रहे हैं। जलभराव के कारण लोग घरों में कैद हैं। गंदे पानी पर मच्छर पल रहे हैं। जिससे क्षेत्र में बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। शिकायतों के बाद भी नगर निगम के अधिकारी जनता की समस्या का समाधान करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड 75 के समर गार्डन में पिछले कई माह से जलभराव हो रहा है। नालों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर भरा है। सड़क पूरी तरह टूट चुकी हैं। जलभराव के कारण सड़क पर पैदल चलना भी दुभर है। स्थानीय निवासी दानिश सैफी, साजिद, आदिल, सलमान, शमशाद, इकबाल अब्बासी और बदर अली ने कहा कि जलभराव से परेशान जनता अनेकों बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है, लेकिन निगम अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा पाए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम अधिकारियों पर सौतेेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। इन्होंने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण क्षेत्र में डेंगू फैल रहा है। कोई सुध लेने वाला नहीं है।
विज्ञापन

सैनिक विहार में गंदे पानी की हो रही आपूर्ति
- जनता में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा मेरठ। नगर निगम के वार्ड 41, सैनिक विहार बी व पी पॉकेट में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पाइप लाइन का पानी पीने योग्य नहीं है। कई बार निगम अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज सेवी सरिता कर्दम का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी जनता की समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। पाइप लाइन से आ रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान न होने के कारण अब मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई है। अभी तक निगम अधिकारियों की कार्रवाई से माना जा रहा है कि वह जनता को बीमार देखना चाहते हैं।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed