फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drains chocked from 25 years in Meerut not to get clean yet, people will face problem during monsoon

Meerut: 25 साल से बंद पड़े 18 नालों की नहीं हो सकेगी सफाई, बारिश में जलभराव से जूझने को रहें तैयार

Wed, 29 Jun 2022 01:06 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Jun 2022 01:06 PM IST
सार

मेरठ में एक सप्ताह पूर्व ईदगाह रोड तक छह नालों की ठेके पर सफाई का निर्णय खारिज हो गया है। मानसून जहां दस्तक देने लगा है ऐसे में पहली बारिश में ही शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नगर निगम ने 25 साल से बंद पड़े 18 नालों की सफाई से भी हाथ खड़े कर लिए हैं।

विज्ञापन
Drains chocked from 25 years in Meerut not to get clean yet, people will face problem during monsoon

विस्तार

मानसून दस्तक देने को है। मौसम विभाग ने 30 जून से मानसून की भविष्यवाणी की है लेकिन शहर के नाले साफ नहीं हुए हैं। मेरठ महानगर में तीन बड़े और 311 छोटे नालों का जाल है। नगर निगम ने 25 साल से बंद पड़े 18 नालों की सफाई से भी हाथ खड़े कर लिए हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व जाटव गेट, थापर नगर, हनुमानपुरी, माधवपुरम ग्रीन बेल्ट, बंसल सिनेमा और मेरठ पब्लिक एकेडमी से रेलवे रोड होते हुए ईदगाह रोड तक छह नालों की ठेके पर सफाई का निर्णय भी खारिज हो गया है। नालों की सफाई नहीं होने के चलते बारिश के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने नालों की सफाई कराने के दिए निर्देश
नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने चार्ज संभालते ही सबसे पहले शहर के नालों की सफाई को प्राथमिकता से लेने और अधिकारियों को 24 घंटे में ओडियन, आबूनाला प्रथम और आबूनाला द्वितीय की सफाई कराने के निर्देश दिए थे। निगम के अधिकारियों ने मई में शहर के 80 प्रतिशत नालों की सफाई का दावा कर शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी थी। बाद में नगर आयुक्त ने नालों का निरीक्षण किया, जिससे वह संतुष्ट नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: थाने से लाइसेंसी राइफल की मैग्जीन गायब, पुलिस बोली-लिखकर दो रास्ते में खो गई
 

तीन अधिकारियों को सौंपी थी जिम्मेदारी
नगर आयुक्त ने नाला और सड़कों की सफाई में सुधार के लिए सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह, इंद्रविजय और पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी। तीनों अधिकारियों को निर्देश थे कि नाले पर खड़े रहकर सफाई कराएं। पहले दो दिन तो अधिकारी अपनी भूमिका में दिखे लेकिन बाद में विभागीय कार्यों में व्यस्त हो गए।

नहीं निकाले गए टेंडर
पिछले वर्ष जिन ठेकेदारों ने नालों की सफाई कराई थी। अब तक उनका भुगतान नहीं हो सका है। इसलिए नालों की सफाई के टेंडर नहीं निकाले गए हैं - यशवंत कुमार, चीफ इंजीनियर, नगर निगम

ड्रोन से कराई फोटोग्राफी
नालों की सफाई चल रही है। साफ नालों की ड्रोन कैमरे से फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। कुछ नाले अतिक्रमण के कारण मशीनों से साफ नहीं हो सकते हैं - प्रमोद कुमार, अपर नगरायुक्त

169 डेयरी संचालकों के खिलाफ एफआईआर
महानगर से सभी डेयरियां बाहर करने के लिए नगर निगम ने 169 डेयरी संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी हैं। दो दिन पूर्व नगर आयुक्त डॉ. अमितपाल शर्मा ने डेयरी संचालक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट कर दिया था कि शहर में डेयरी संचालन नहीं हो सकेगा। डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सभी सफाई इंस्पेक्टर और सफाई नायकों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed