{"_id":"5fc765a98ebc3e91b71029fe","slug":"dozen-of-villagers-in-meerut-received-papers-for-two-to-ten-lakh-extortion-outside-their-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में एक दर्जन ग्रामीणों को घर के बाहर मिले संदिग्ध पर्चे, मांगी दो से दस लाख की रंगदारी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में एक दर्जन ग्रामीणों को घर के बाहर मिले संदिग्ध पर्चे, मांगी दो से दस लाख की रंगदारी, मचा हड़कंप
Wed, 02 Dec 2020 03:30 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 02 Dec 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
extortion paper
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बुधवार को भावनपुर थानाक्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के तकरीबन एक दर्जन लोगों के पास दो लाख से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के पर्चे मिलने लगे। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही पूरा सच सामने आ सकेगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुबारिकपुर गांव में सुबह तकरीबन एक दर्जन लोगों के घरों के बाद नोटबुक के पर्चे मिले, जिन पर लिखित रूप में रंगदारी मांगी गई थी। ग्रामीणों के अनुसार इन पर्चों में दो लाख से दस लाख तक की रंगदारी मांगी गई है। बताया गया कि पर्चों में रंगदारी के रुपये पहुंचाने के लिए स्थान एक ही दिया गया है जबकि समय अलग अलग है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करनी शुरू की। सीओ किठौर व एसओ भावनपुर भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस के अनुसार यह किसी शरारती तत्व की हरकत लग रही है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन