{"_id":"5a79bd424f1c1b387b8b4d77","slug":"does-misdeed-with-animals-the-police-are-interrogating","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवरों के साथ करता था कुकर्म, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवरों के साथ करता था कुकर्म, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 06 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बागपत में जानवरों के साथ कुकर्म करने वाले एक व्यक्ति को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमीनगर सराय रोड 12 हजारी पीर के सामने स्थित बस्ती में एक व्यक्ति काफी दिनों से जानवरों को पकड़ कर उनके साथ कुकर्म कर रहा था। इतना ही नहीं, वह छोटे बच्चों को पकड़ कर उनके साथ भी कुकर्म करने का प्रयास कर रहा था, तो मोहल्ले लोगों ने घेरकर उसे पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। वह अपना नाम प्रमोद बता रहा है और इसी बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पढ़ें : सनसनीखेज खुलासा: मासूम के साथ दो दिनों तक कुकर्म, हत्या कर लाश नदी में फेंकी
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि अभी तक पूछताछ में हिरासत में लिया गया व्यक्ति मंद बुद्धि लगता है। उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/