फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Document writer and ex-serviceman clash at Sub-Registrar's office.

Meerut News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तावेज लेखक और पूर्व सैनिक भिड़े

Thu, 20 Aug 2026 10:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Document writer and ex-serviceman clash at Sub-Registrar's office.
सरधना। रजिस्ट्री कार्यालय में मारपीट मे घायल विनोद। संवाद
- रजिस्ट्री की फाइल पहले लगाने पर हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील परिसर में रजिस्ट्री की फाइल पहले लगाने को लेकर बृहस्पतिवार को दस्तावेज लेखक और सेना के जवान के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का सीएचसी सरधना में मेडिकल कराया है।

गांव कपसाड़ निवासी विनोद पुत्र वेदपाल सेना में तैनात हैं। वह इन दिनों छुट्टी पर गांव आए हुए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को सरधना तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में अपने प्लॉट के बैनामे के लिए फाइल लगाई थी। इसी दौरान दस्तावेज लेखक नीरज चौहान भी अपने दो-तीन ग्राहकों की रजिस्ट्री कराने के लिए फाइल लेकर पहुंचे। आरोप है कि नीरज चौहान और उनके मुंशी ने विनोद की फाइल नीचे कर अपने ग्राहकों की फाइलें ऊपर कर दीं। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज और मारपीट हो गई। मारपीट में नीरज की आंख और सिर में चोट आई, जबकि विनोद की कमर और हाथ में चोट लगी। घटना के बाद विनोद थाने पहुंचे और तहरीर दी। दोनों पक्षों ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दोनों का सीएचसी सरधना में मेडिकल कराया।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

सरधना। रजिस्ट्री कार्यालय में मारपीट मे घायल विनोद। संवाद

सरधना। रजिस्ट्री कार्यालय में मारपीट मे घायल विनोद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed