UP: डॉक्टर ऑपरेशन में देरी कर रहे हैं! मरीज ने फोन कर बुला ली पुलिस मेडिकल कॉलेज में होनी थी हार्ट सर्जरी
उत्तर प्रदेश के मेरठ मेडिकल में अजब गजब मामला सामने आया। यहां एक मरीज ने ऑपरेशन में देरी करने पर अस्पताल में पुलिस बुला डाली। मरीज का आराेप था कि डॉक्टर उसके ऑपरेशन में देरी कर रहे हैं।
विस्तार
मेरठ स्थित लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में एक अजब-गजब नजारा देखने को मिला। जहां ऑपरेशन में देरी करने का आरोप लगाते हुए एक मरीज ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद जैसे-तैसे मरीज को समझाया गया और वार्ड में वापस भेजा गया। मरीज का आरोप था कि लगातार उसका ऑपरेशन टाला जा रहा है, जबकि, डॉ. ने उसे ऑपरेशन के लिए बुलाया था।
मेरठ मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी वीडी पांडेय ने बताया कि जैसे-तैसे मरीज को समझाया गया और वार्ड में वापस भेजा गया, जबकि डॉक्टरों का कहना है कि मरीज को एंजियोग्राफी के लिए बुलाया गया था, जिसमें सामने आया कि मरीज की हार्ट की तीन नसें ब्लॉक हैं और उसको बाईपास सर्जरी के लिए कहा गया है।
उसे बताया गया कि ओपन हार्ट सर्जरी यहां नहीं हो पाएगी लेकिन मरीज मानने को तैयार नहीं है। राजा नाम का मरीज (48) भर्ती है। मरीज राजा का हार्ट का ऑपरेशन होना है लेकिन उसका आरोप है कि लगातार उसे टाला जा रहा है।