फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Doctor shot in Saharanpur in broad daylight, condition critical, accused absconding

यूपी: सहारनपुर में दिनदहाड़े चिकित्सक को मारी गोली, हालत गंभीर, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

Wed, 12 Feb 2020 04:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 12 Feb 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Doctor shot in Saharanpur in broad daylight, condition critical, accused absconding

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां गंगोह क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने  एक चिकित्सक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें चिकित्सक बुरी तरह घायल हो गया।

विज्ञापन


वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गंगोह में धर्मकांटे के नजदीक बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने डॉक्टर अकबर पर दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगते ही चिकित्सक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सीओ अजय शर्मा गंगोह और तीतरों व नानौता पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

घायल डॉक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बदमाशों को काफी तलाश किया लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed