फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DM has suspend Kanungo for taking bribe in Bijnor

डीएम ने रिश्वत लेने के मामले में कानूनगो को किया निलंबित, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 18 Sep 2019 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 Sep 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
DM has suspend Kanungo for taking bribe in Bijnor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

बिजनौर में डीएम रमाकांत पांडेय ने धामपुर तहसील के कानूनगो चंद्रपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। कानूनगो पर एक महिला से किसी काम के बदले रुपये लेने का आरोप है। इस मामले में कानूनगो की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी।

विज्ञापन


डीएम के मुताबिक वायरल हुई वीडियो को देखने में ऐसा लग रहा है कि कानूनगो महिला से रुपये लेने से मना कर रहा है। लेकिन किसी अन्य व्यक्ति के आग्रह पर उसने महिला से रुपये लेकर अपनी जेब में रख लिए। रुपये लेने के आरोप में उनके स्तर से कानूनगो को निलंबित कर दिया है। लेकिन वह इस मामले में उसकी भी जांच करा रहे हैं, जिसके कहने पर महिला से रुपये लेकर कानूनगो ने अपनी जेब में रखे है। वीडियो को देखने से लग रहा है कि किसी ने सोची समझी साजिश के तहत वीडियो को तैयार कर वायरल किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीबीआई का छापा और ये तस्वीरें... ऐसे हुआ था पांच लाख में सौदा, अब खुली अधीक्षक की पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि ऐसी ही एक वीडियो धामपुर तहसील के गांव मंधौरा में पटवारी करन सिंह राणा की महिलाओं की ओर से चप्पलों से पिटाई होती हुई वायरल हुई। इस वीडियो की भी जांच कराई जा रही है। यह अलग बात है कि वीडियो में पिटने वाला पटवारी है। लेकिन यदि इस प्रकार की किसी आम आदमी की वीडियो भी वायरल होगी। तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार से किसी के साथ मारपीट कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल करना कानूनी अपराध है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed