{"_id":"5f410a2f8ebc3e3cef53f7dd","slug":"diwali-2020-diyas-are-being-made-from-cow-dung-of-indigenous-red-sindhi-cow-in-bijnor-district-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस जिले में पहली बार देशी लाल सिंधी गाय के गोबर से बन रहे दीये, ये है लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस जिले में पहली बार देशी लाल सिंधी गाय के गोबर से बन रहे दीये, ये है लक्ष्य
Sat, 22 Aug 2020 05:37 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 22 Aug 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
दीये बनाती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में देशी गाय के गोबर से दीये बनाने का काम किया जा रहा है। यहां नगीना क्षेत्र की श्रीकृष्णायन गौशाला में पहली बार देसी लाल सिंधी गाय के गोबर से दीये बनाए जा रहे हैं। यूपी में बहुत कम जगह पर देसी गाय के गोबर से दीये बनते हैं।
विज्ञापन
नगीना की श्रीकृष्णायन गौशाला में इन दिनों कर्मचारी देसी सिंधी गाय के गोबर से दीये बनाने के काम में जुटे हैं। तकरीबन एक लाख दीय बनाने का लक्ष्य है। जनता में एक दीया तीन रुपये में बेचा जाएगा। दीये बनाने के साथ साथ मूर्तियां बनाने की तैयारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
श्रीकृष्णायन गौशाला की प्रबंधक अलका लाहोटी का कहना है कि देशी गाय का गोबर व मूत्र आस्था से जुड़ा है। जनता देशी गाय के गोबर से बने दीये खरीदे और विदेशी सामान का बहिष्कार करे। हमारे धर्म में दूसरों को व्यापार का मौका नहीं मिलना चाहिए। जनता दीये खरीदकर गौमाता की सेवा भी कर सकती है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/