फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकने को तैयार पश्चिमी यूपी के ये शूटर और एथलीट, तस्वीरें

Sun, 21 Apr 2019 12:35 PM IST
कपिल kapil वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ
वाहिद अली, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 21 Apr 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
Meerut's Saurabh Chaudhary Shahzar Rizvi and Parul Chaudhary will be play ISSF World Cup 2019
सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय फलक पर फिर से मेरठी खिलाड़ी चमकने को तैयार हैं। अलग-अलग देशों में आयोजित होने वाली विभिन्न स्पर्धाओं में मेरठ के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें पैरा डिस्कस थ्रो खिलाड़ी फातिमा खातून, पैरा एथलीट रवि कुमार यादव, मेरठ के युवा शूटर शहजर रिजवी, सौरभ चौधरी और एथलीट पारूल चौधरी शामिल हैं। खास बात है आईएसएसएफ विश्व कप में शूटर शहजर रिजवी के पास ओलंपिक कोटा हासिल करने का महत्वपूर्ण मौका है।

Meerut's Saurabh Chaudhary Shahzar Rizvi and Parul Chaudhary will be play ISSF World Cup 2019
चीन में शूटर शहजर का कुछ इस तरह हुआ स्वागत - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल और मई खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों पर पदकों की बरसात होगी। 21 अप्रैल (आज) से चीन के बीजिंग और मोरेक्को में शूटिंग और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण चीन में आयोजित होने वाले आईएसएसएफ विश्वकप पर सभी की निगाहें होंगी। विश्वकप में शूटिंग में पदक पाने वाले खिलाड़ी को 2020 में होने वाले ओलंपिक में कोटा मिलेगा। विश्वकप में मेरठ के युवा शूटर सौरभ चौधरी व शहजर रिजवी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। हालांकि सौरभ चौधरी पहले ही ओलंपिक में कोटा हासिल कर चुके हैं। मेरठ के ही दूसरे खिलाड़ी शहजर रिजवी ने पदक झटका तो उनका ओलंपिक में कोटा पक्का है।

Meerut's Saurabh Chaudhary Shahzar Rizvi and Parul Chaudhary will be play ISSF World Cup 2019
पारुल चौधरी - फोटो : अमर उजाला

पारुल चौधरी
21 अप्रैल से कतर में आयोजित 23वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2019 में मेरठ की पारुल चौधरी 3 हजार मीटर स्टीपल चेस में हिस्सा लेंगी। पारुल भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। पारुल चौधरी ने बताया कि कोच बीके वाजपेई और गौरव त्यागी के अथक प्रयासों से उन्होंने यह कारनामा किया है। पारुल वेस्टर्न रेलवे में टिकट कलेक्टर पद पर तैनात हैं। उप्र एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष आशुतोष भल्ला, जिला सचिव अन्नु कुमार, उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, अतुल सिंह ने एशियन चैंपियनशिप में चयनित होने पर पारुल को बधाई दी। एशिया चैंपियनशिप में दिव्या काकरान भी हिस्सा लेंगी। दिव्या काकरान ने सीसीएसयू से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। जबकि कोच जबर सिंह सोम से भी कुश्ती के गुर सीखे हैं। कामनवेल्थ सहित कई बड़ी प्रतियोगिताओं में दिव्या पदक हासिल कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut's Saurabh Chaudhary Shahzar Rizvi and Parul Chaudhary will be play ISSF World Cup 2019
रवि कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

ब्रह्मपुरी निवासी पैरा एथलीट रवि कुमार यादव मोरेक्को में होने वाली चौथे इंटरनेशनल एथलेटिक्स मीटिंग में प्रतिभाग करेंगे। रवि कुमार राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल कर चुके हैं। इस प्रदर्शन के आधार पर रवि वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अपनी राह आसान करेंगे। रवि का दायां हाथ नहीं है, जबकि दोनों पैरों के अंगूठे भी कटे हुए हैं। मात्र 7 साल की उम्र में रवि को एलटी लाइन की चपेट में आ गए थे। लेकिन रवि ने हौसलों के साथ कैलाश प्रकाश स्टेडियम में 100 मीटर व 200 मीटर, 500 मीटर दौड़ में अभ्यास शुरू किया। जिसके बाद उन्होंने कई उपलब्धियां अपने नाम कीं।

विज्ञापन
Meerut's Saurabh Chaudhary Shahzar Rizvi and Parul Chaudhary will be play ISSF World Cup 2019
फातिमा खातून - फोटो : अमर उजाला

किठौर के राधना निवासी फातिमा खातून पैरा डिस्कस थ्रो में चीन में 7वें चाइना ओपन चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। फातिमा बिजली विभाग में नौकरी करती हैं, एक दुर्घटना में फातिमा के दोनों पैरों में रोड डाली गई है। वो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल कर चुकी हैं। कोच गौरव त्यागी को यकीन है कि रवि व फातिमा पदक लेकर आयेंगे। जबकि पदक के बाद दोनों का वर्ल्ड चैंपियनशिप में चयन पक्का करेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed