इस्लाम के आधार पर नहीं, श्रीराम की शरण में आने से मिलेगी शांति : बलराज डूंगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने कहा कि संतों के साथ हुई विश्व हिंदू परिषद की बैठक में तीन प्रस्ताव रखे हैं। इनमें से एक ये भी है कि राम मंदिर के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे। अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए सांसदों के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। दिसंबर में गीता जयंती पर 18 दिसंबर से सात दिन तक अनुष्ठान होंगे। इसमें सनातन, आर्य समाज, जैन समाज सहित सभी हिंदू धर्मों के धर्म गुरू शामिल होंगे। मंदिर निर्माण के लिए सरकार से आग्रह करेंगे।
उन्होंने कहा सरकार ने ढ़ाचा ध्वस्त नहीं किया, हिंदू समाज की शक्ति ने किया। हिंदू समाज की शक्ति के आधार पर ही मंदिर बनेगा। सरकार ने तो गोलियां चलवाई थी, जिसमें कार सेवकों की मौत हुई थी और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। मंदिर के निर्माण के लिए लोग कांवड़ भी लाए जहां सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया।
दूसरी ओर बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा इस्लाम शांति नहीं लव जेहाद, लैंड जेहाद और आतंकवाद जेहाद देता है। शांति का रास्ता भारत की धरती से होकर जाएगा और शांति तब तक नहीं आएगी, जब तक अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर नहीं बनेगा।मंदिर के बनते ही शांति स्थापित होगी।
उन्होंने कहा कि सकुर्लरवादी लोग कहते हैं इस्लाम के आधार पर शांति मिलेगी। श्रीराम की शरण में आने पर ही शांति मिलेगी। विश्व हिंदू परिषद धर्म परिवर्तन कराने का काम नहीं करती है। हम धर्म की रक्षा के लिए काम करते हैं। जिला संयोजक पप्पण राणा, नगर मंत्री विक्की चौधरी, मीडिया प्रभारी सुनील मुखिया, अमित तितरौदा मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/