फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District hospital tampering in NRC, try to make a relationship

जिला अस्पताल की NRC में महिला से छेड़छाड़, संबंध बनाने की कोशिश

Thu, 07 Dec 2017 03:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 07 Dec 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
District hospital tampering in NRC, try to make a relationship
महिला से छेड़छाड़

जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में तैनात केयर टेकर ने यहां भर्ती बच्चे की मां से छेड़छाड़ की। आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत सीएमएस से की। उन्होंने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई और समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


पढ़ें : लिफ्ट के बहाने ले गए जंगल में, तीन युवकों ने की दरिंदगी
विज्ञापन


बागपत में छपरौली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने सीएमएस को दिए शिकायत पत्र में बताया 28 नवंबर को वह अपनी मासूम बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। चिकित्सकों ने उसे पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती किया। तभी से उसका वहां इलाज चल रहा है। उसकी पत्नी बेटी के पास रहती है। उन्होंने कहा एनआरसी में तैनात एक केयर टेकर उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है। उससे अश्लील बातें करता है, इतना ही नहीं आरोपी ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। परेशान होकर पत्नी ने उसको इसकी जानकारी दी। युवक ने कहा आरोपी केयर टेकर की हरकतों के कारण अस्पताल में अपनी बच्ची का इलाज नहीं कराना चाहता है। उसने अपनी बच्ची की छुट्टी कराने और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा ने शिकायत की जांच के लिए तीन चिकित्सकों का पैनल गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बच्चे की हो चुकी मौत
जिला अस्पताल की एनआरसी तब चर्चाओं में आई, जब यहां पिछले दिनों एक बच्चे की मौत हो गई। पिछले माह एडी हेल्थ ने खुद अस्पताल में पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली, यही नहीं बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए। कई बार यहां भर्ती बच्चों के परिजन आरोप लगा चुके हैं, कि सही इलाज नहीं दिया जाता।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed