फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute between two parties in marriage ceremony in Brahmpuri police took four people in custody

Meerut: ब्रह्मपुरी में घुड़चढ़ी के दौरान दो पक्ष आए आमने-सामने, जमकर हुआ हंगामा, आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 04 Dec 2022 11:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Dec 2022 11:20 PM IST
सार

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी नेपाल सिंह ने बताया कि पोते शुभ की बरात शाम को बुलंदशहर जानी थी। उससे पहले घुड़चढ़ी हो रही थी। पूर्वा इलाही बक्श के पास जैसे ही दूल्हा और परिवार की महिलाएं पहुंची तो मुस्लिम पक्ष ने छेड़छाड़ कर दी। इस पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।

विज्ञापन
Dispute between two parties in marriage ceremony in Brahmpuri police took four people in custody
मौके पर पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ कोतवाली के पूर्वा इलाही बख्श में घुड़चढ़ी के दौरान दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने आठ लोगों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानलेवा हमला और छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। संप्रदाय विशेष के लोगों पर हथियार लहराने का भी आरोप है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी नेपाल सिंह ने बताया कि पोते शुभ की बरात शाम को बुलंदशहर जानी थी। उससे पहले घुड़चढ़ी हो रही थी। पूर्वा इलाही बक्श के पास जैसे ही दूल्हा और परिवार की महिलाएं पहुंची तो मुस्लिम पक्ष ने छेड़छाड़ कर दी। इस पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहले ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंची और फिर कोतवाली से भी फोर्स आ गया। किसी तरह से मामले को शांत किया गया। सूचना पर भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा और अन्य भी पहुंच गए और हंगामा कर दिया।

विज्ञापन

आरोप लगाया कि पहले भी मुस्लिम युवक महिलाओं से छेड़छाड़ करते रहे हैं। सीओ कोतवाली अमिर राय भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से सादमान निवासी शाहनत्थन, अनस निवासी ऊंचा सद्दीनगर, अजीम निवासी भूमिया का पुल और आसिफ निवासी श्यामनगर को हिरासत में ले लिया। सीओ ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है। एहतियात के लिए मौके पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। उधर, विवाद के बाद बरात बुलंदशहर के लिए चली गई थी।

डीजे टकराने पर हुआ विवाद, आरोप गलत
मुस्लिम पक्ष का कहना है कि धुड़चढ़ी में डीजे भी बजाया जा रहा था, जो शाहबाज और जुबैर की दुकान से टकरा गया था। उन्होंने विरोध किया तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। छेड़छाड़ का आरोप गलत है। पुलिस की जांच में सब साफ हो जाएगा। मौके से जो युवक पकड़े गए है, उनका मारपीट से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं दूसरी ओर सपा नेता बदर अली भी पहुंचे और उन्होंने कहा कि जो घटना हुई है, उसके आधार पर जांच कर पुलिस कार्रवाई करें। बेमतलब किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाए।

विज्ञापन

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने सरफराज, राजा, सद्दाम, अय्यूब, अनस, अजीम, इस्लाम, आसिफ पर मुकदमा दर्ज किया है। चार लोग हिरासत में लिया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। पूर्वा इलाही बख्श में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स तैनात कर दिया गया है।

पहले कुएं के निर्माण में हो चुका है विवाद
पूर्वा इलाही बख्श में सौ साल पुराने कुएं पर धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर छह महीने पहले दो संप्रदाय के लोगों में टकराव हो गया था। तब पूरी तरह से माहौल गर्माया था। कई दिन तक तनाव की स्थिति बनी रही थी। बाद में पुलिस ने यथा स्थिति बनाने का आदेश देकर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था।


दोनो पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अमित कुमार राय, सीओ कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed