{"_id":"648623ec2aafa792e70d2376","slug":"disco-was-doing-with-pistol-on-birthday-police-caught-mawana-news-c-40-1-smrt1041-646-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जन्मदिन पर तमंचे के साथ कर रहा था डिस्को, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जन्मदिन पर तमंचे के साथ कर रहा था डिस्को, पुलिस ने पकड़ा
Mon, 12 Jun 2023 07:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 07:18 AM IST
सार
मेरठ के मवाना में घर के बाहर केक सजाकर जन्मदिन मनाना युवक को महंगा पड़ गया। युवक डीजे की धुन पर दोस्तों के साथ डिस्को कर रहा था कि पुलिस पहुंच गई उसे पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
meerut police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मवाना में बुड्ढा पीर के पास खुले में सड़क पर घर के बाहर केक सजाकर कुछ युवक जन्मदिन मना रहे थे। डीजे की धुन पर युवक तमंचे लहराते हुए थिरक रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को तमंचे के साथ पकड़ लिया। वहां मौजूद महिलाओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर युवक को छुड़ाने का प्रयास किया।
दरोगा आलोक कुमार ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सूचना मिली थी कि बुड्ढा पीर के पास एक लड़के का जन्मदिन है। जहां एक युवक तमंचा लहराते हुए डीजे पर डांस कर रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंची एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। जिसे रोकने का प्रयास किया तो युवक भागने लगा। पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम ईशु पुत्र सतपाल निवासी बुड्ढा पीर बताया।
विज्ञापन
आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी जेब से तमंचा व कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
वहीं, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कुछ और युवक भी तमंचे लहराते हुए डांस कर रहे थे, जो पुलिस को देखकर भाग गए। वहां उपस्थित महिलाओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की, लेकिन पुलिस इससे इनकर कर रही है।