फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Digital Subtraction Angiography performed for first time in Medical College in Meerut

Meerut: मेडिकल कॉलेज में पहली बार की गई डिजिटल सबट्रेशन एंजियोग्राफी, मरीजों को जाना पड़ता था दिल्ली-चंडीगढ़

Tue, 21 May 2024 06:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 May 2024 06:36 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में मेडिकल कॉलेज में पहली बार डिजिटल सबट्रेशन एंजियोग्राफी की गई। इस जांच के लिए मरीजों को दिल्ली या चंडीगढ़ जाना पड़ता है लेकिन अब यह मेडिकल कॉलेज में ही हो जाएगी।

विज्ञापन
Digital Subtraction Angiography performed for first time in Medical College in Meerut
मेडिकल कॉलेज में भर्ती रीना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में मेडिकल कॉलेज में पहली बार डिजिटल सबट्रेशन एंजियोग्राफी (डी.एस.ए.) टेस्ट किया गया। इस टेस्ट के द्वारा दिमाग की सभी प्रकार की खून की नसों की जांच की जाती है। इस टेस्ट में एक कैथिटर द्वारा दिमाग की खून की नसों तक पहुंचा जाता है और उनमें होने वाले प्रवाह को देखा जाता है। 

विज्ञापन


इस टेस्ट की मदद से ब्रेन स्ट्रोक एवं दिमाग की अन्य बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। दिमाग के अंदर नसों के होने वाले ब्लड वेसल संबंधित सभी जानकारियां मिल जाती हैं। इस टेस्ट के द्वारा दिमाग में होने वाली ब्लीडिंग, खून का थक्का जमना, दिमागी नसों में आपस में होने वाले गलत कनेक्शन के बारे में भी सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन

सरकारी संस्थानों में इस टेस्ट को कराने के लिए मरीजों को पहले दिल्ली या पी.जी.आई. चंडीगढ़ जाना पड़ता था लेकिन अब इस टेस्ट की सुविधा मेडिकल कॉलेज मेरठ में उपलब्ध है। मेडिकल कॉलेज मेरठ में यह टेस्ट न्यूरोलॉजी विभाग में विभागाध्यक्ष डॉ. दीपिका सागर द्वारा किया जा रहा है।

डॉ. दीपिका सागर ने बताया की इस टेस्ट की मदद से मरीजों की दिमागी बीमारियों को समझने व उनके बेहतर इलाज करने में मदद मिलती है। यह टेस्ट प्राइवेट हॉस्पिटल में लगभग 25 हजार से 30 हजार तक होता है लेकिन मेडिकल कॉलेज मेरठ में यह टेस्ट न्यूनतम दरों पर किया जा रहा है।

विज्ञापन

अब ब्रेन स्ट्रोक एवं अन्य दिमाग संबंधित गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। इस टेस्ट को मोयामोया बीमारी से ग्रसित मरीज रीना पर किया गया, मरीज रीना के दिमाग का ऑपरेशन एम्स दिल्ली में हुआ था। जांच कराने के लिए उन्हें दिल्ली जाना पड़ता था या फिर प्राइवेट हॉस्पिटल में महंगी जांच करानी पड़ती थी। अब यह जांच मेडिकल कॉलेज मेरठ में होने से मरीज काफी खुश है।

यह भी पढ़ें: UP: 600 रुपये की रिश्वतखोरी में 18 साल बाद सिपाही बरी, मुकदमे की वजह से नहीं मिला था प्रमोशन, पढ़िए पूरा मामला

प्रधानाचार्य डॉ. आर. सी. गुप्ता ने इस जांच को मेडिकल कॉलेज मेरठ में शुरू किए जाने के लिए न्यूरोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. दीपिका सागर को बधाई दी।

यह भी पढ़ें: पिता-पुत्र की मौत: PM रिपोर्ट में आया ये कारण, परिजन बोले- दोनों की हत्या हुई, हंगामे के बाद हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed