{"_id":"6137cc618ebc3e0b04439cc4","slug":"dig-acknowlege-corruption-matter-in-jail-meerut-news-mrt555231753","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत का डीआईजी जेल ने लिया संज्ञा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत का डीआईजी जेल ने लिया संज्ञा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी ने जेल के भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायत का संज्ञान लिया
मेरठ। छात्र नेता विनीत चपराना की जेल से जुड़ी शिकायत का डीआईजी जेल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पत्र जारी कर छात्र नेता को 13 सितंबर को जिला कारागार सहारनपुर में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। छात्र नेता विनीत चपराना ने चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में लंबे समय से जमे जेल वार्डरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की आवाज उठाई थी। विनीत का आरोप था कि जेल वार्डर बंदियों को शासन की ओर से मिलने वाली सुविधा का लाभ नही दे रहे हैं।
उन्होंने खुलासा किया था कि काफी संख्या में जेल वार्डर/बंदी रक्षक ऐसे हैं, जो सात साल से भी ज्यादा समय से यहां जमे हुए हैं। जेल के अफसरों पर भी शह देने का आरोप लगाया गया था। वरिष्ठ अधीक्षक/प्रभारी उप महानिरीक्षक कारागार अमिता दुबे की ओर से विनीत चपराना को पत्र भेजकर शिकायतों से जुड़ा पक्ष रखने के लिए कहा है। साथ ही शिकायतों से जुड़े साक्ष्य भी प्रस्तुत करने की बात कही गई है। विनीत चपराना ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि वह 13 तारीख को डीआईजी जेल के समक्ष अपना पक्ष जरूर रखेंगे।