फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dewan School's team first in Know India competition

Meerut News: सेंट पेट्रिक के शिक्षक ने छात्र को पीटा, मुकदमा दर्ज

Sun, 19 Oct 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Dewan School's team first in Know India competition
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित सेंट पेट्रिक स्कूल के एक शिक्षक ने नौवीं कक्षा के छात्र को पीट दिया। आरोप है कि छात्र के कान में चोट आई है। घटना की सूचना पर परिजन ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद थाने में शिकायत देकर शिक्षक मोहित शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया। उधर, स्कूल प्रशासन का कहना है कि इस मामले में आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पल्लवपुरम फेस-2 निवासी बिजेंद्र सिंह केबल आपरेटर हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा आरव सेंट पेट्रिक स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र है। पीड़ित पिता ने परतापुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनका बेटा शुक्रवार को स्कूल गया था। कक्षा समाप्त होने के बाद वह अपने दोस्त पार्थ, दक्ष, आयान और जय के साथ अपने पुराने साथियों से मिलने के लिए उनकी क्लास में गया था। दूसरी कक्षा में जाने के दौरान गणित के शिक्षक मोहित शर्मा ने उन्हें रोक लिया और थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

इस दौरान अन्य शिक्षकों ने छात्र को बचाया और उसे अपनी क्लास में जाने को कहा। छुट्टी के बाद छात्र घर गया और परिजन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य रोनिश मैथ्यू के कार्यालय पर हंगामा किया। प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया कि वह शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। इसके बाद परिजन ने परतापुर थाने में केस दर्ज कराया। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
स्कूल का विवादों मसे रहा है पुराना नाता



सेंट पेट्रिक स्कूल में यह कोई पहली बार विवाद नहीं हुआ है। इससे पहले भी स्कूल पर कई तरह के आरोप लग चुके है। एक छात्र ने इसाई धर्म पढ़ाने का आरोप लगाया था। अप्रैल-2025 में इस प्रकरण में कई दिन तक स्कूल अखबारों की सुर्खियों में रहा था। हालांकि बाद में मामला सुलट गया था। वहीं, 27 अगस्त को सेंट पेट्रिक स्कूल की बस में तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई थी। बस में सवार छात्रों और शिक्षकों सहित कुल 22 लोग सवार थे बस चालक की सूझबूझ से छात्रों की जान बची थी।

-----
क्या कहता है स्कूल प्रशासन
वैभव चौधरी स्कूल प्रतिनिधि ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट के आरोपी शिक्षक की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। स्कूल की ओर से आंतरिक जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई करेगा।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed