फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees took test of fire during Shitala Mata Puja festival in Hastinapur of Meerut

Meerut: दहकते अंगारों पर नंगे पैर चले भक्त, देखकर आश्चर्य चकित रह गए लोग, पढ़िए क्या बोले श्रद्धालु

Mon, 08 Apr 2024 09:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 Apr 2024 09:49 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ के हस्तिनापुर में शीतला माता पूजा महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने अग्नि परीक्षा दी। इस दौरान भक्त दहकते हुए अंगारों के कुंड में नंगे पैर चले तो देखकर लोग आश्चर्य चकित रह गए।

विज्ञापन
Devotees took test of fire during Shitala Mata Puja festival in Hastinapur of Meerut
भक्तों ने अग्नि परीक्षा दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के हस्तिनापुर में कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी में चल रही पांच दिवसीय शीतला माता पूजा महोत्सव के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु शीतला माता को मनाने के लिए दहकते हुए अंगारों के कुंड में नंगे पैर चले और मुख व शरीर के कई हिस्सों को लोहे के त्रिशूलों से भेदकर मां की भक्ति प्रदर्शित की। यह दृश्य देखकर कस्बे के लोग आश्चर्य चकित रह गए।

विज्ञापन


कहते हैं कि अगर आस्था भक्त प्रहलाद की तरह हो तो अंगारे भी फूल बन जाते हैं। ऐसा ही दृश्य सोमवार को कस्बे की न्यू ब्लॉक कॉलोनी में देखने को मिला। यहां चल रही शीतला माता पूजा के पांचवें दिन भक्तों ने मां की भक्ति में अपनी अग्नि परीक्षा देते हुए लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया।

विज्ञापन

शीतला माता की पूजा में सर्व समाज के लोग पूजा-अर्चना के लिए शामिल होते हैं। दूर-दूर से आए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं प्रतिदिन माटी की हांडी में अखंड ज्योति सिर पर रखकर विश्व शांति के लिए नगर में भ्रमण किया। महोत्सव के अंतिम दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता शीतला और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा की भव्य शोभा यात्रा निकाली। जिसका कई स्थानों पर स्वागत हुआ। शीतला माता के मंदिर प्रांगण में दहकते हुए अंगारों के कुंड से सिर पर अखंड ज्योति लेकर पुजारी निकले। इसके बाद दर्जन भर से अधिक श्रद्धालु नंगे पैर अंगारों के ऊपर से गुजरे।

पूजा महोत्सव में आंध्र प्रदेश, दिल्ली, बर्मा समेत दूरदराज से श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने बताया कि जब उनकी मन्नत पूरी होती है तो वह अग्नि परीक्षा देकर मां की भक्ति को पूर्ण करते हैं। माता का आशीर्वाद रहता है कि दहकती आग भी उनका बाल बांका नहीं करती। पूजा महोत्सव के समापन के तीन दिन बाद भैरो बाबा की पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें: UP: महिला ने नाम बदलकर की शादी, बनाया धर्मांतरण का दबाव, बहन के साथ मिलकर सौतेले बेटे का जबरन कराया खतना

विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित त्यागी का कहना है कि शीतला पूजा से संबंधित कोई भी झुलसा या गंभीर रूप से घायल व्यक्ति उनके पास आज तक इलाज के लिए नहीं आया।

यह भी पढ़ें: UP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सपा-कांग्रेस पर निशाना, कहा-विपक्ष के आधे नेता जेल में आधे बेल पर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed