फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi Ulmans did not support triple talaq bill in Saharanpur

यूपी: तीन तलाक बिल पर क्या है देवबंद के उलमाओं की राय, एक क्लिक में पढ़ें

Wed, 31 Jul 2019 01:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jul 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulmans did not support triple talaq bill in Saharanpur
देवबंद - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी तीन तलाक बिल पास हो गया। राज्यसभा में बिल के पास होने पर दारुल उलूम ने खामोशी इख्तियार करते हुए महज इतना ही कहा कि वह अपने पुराने रुख पर कायम है, जबकि उलमा का कहना है कि शरीयत के खिलाफ किसी भी बिल का समर्थन नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


मंगलवार को राज्यसभा में बरसों से चली आ रही तीन तलाक की कुप्रथा के अंत वाला बिल पास होने के मामले में इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि वह अपने पुराने रुख पर कायम है। 
विज्ञापन


वहीं जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि बीजेपी जबरदस्ती मुसलमानों पर इस कानून को थोप रही है, जबकि बिल में हजारों खामियां हैं। इन्हें दूर किए बिना बिल को राज्यसभा में पास कराने से साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे से फिर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि जब तीन तलाक को लेकर केंद्र सरकार ने कानून बनाया है तो फिर बिना तलाक दिए पत्नी को छोड़ने वालों के लिए भी कानून बनाया जाना चाहिए। उसमें चाहे हिंदू हो या मुसलमान सबके लिए कानून बराबर होना चाहिए। 

फतवा ऑनलाइन के प्रभारी मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी का कहना है कि सरकार शरीयत में खुल्लमखुल्ला दखलंदाजी कर रही है। सरकार ने इसे अपनी इज्जत का सवाल बना लिया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिल पास कराकर मुस्लिम महिलाओं से हमदर्दी नहीं जताई बल्कि वर्ग विशेष के प्रति नफरत को जाहिर किया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed