फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi Ulema said, central government hates all Indians

देवबंदी उलमा बोले- केंद्र सरकार को सारे हिंदुस्तानियों से बैर

Sat, 24 Mar 2018 11:29 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 24 Mar 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulema said, central government hates all Indians
फाइल फोटो

केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म करने की सिफारिश किए जाने के मामले में देवबंदी उलमा ने सख्त नाराजगी का इजहार किया है। 

विज्ञापन


देवबंद इस्लामिक एकेडमी के अध्यक्ष मौलाना मेहंदी हसन ऐनी कासमी का कहना है कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा कर बड़े बड़े बयान दिए थे। जिससे यह लगता था कि वह अल्पसंख्यकों के सबसे बड़े हितैषी हैं। लेकिन सत्ता में आने के बाद एक-एक करके ऐसे फैसले लिए जिससे यह साबित होता है कि इनको अल्पसंख्यकों से नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तानियों से बैर है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अल्पसंख्यक दर्जे को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। जो सरासर गलत है। उन्होंने पीएम मोदी से सवाल किया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने आपका क्या बिगाड़ा है। इसमें अगर मुस्लिम और दलित बच्चे शिक्षा हासिल कर रहे हैं तो इससे आपको क्या दिक्कत है?। साथ ही कहा कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया वर्ष 1968 से सरकार के अधीन नहीं है, यह एक स्वतंत्र रूप से चलने वाली यूनिवर्सिटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : विवादित कलेंडर से आगबबूला हुए देवबंदी उलमा, कहा- मुस्लिम धर्म स्वीकार करें हिंदू

आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मुस्लिम बच्चों को शिक्षित नहीं होने देना चाहती। ये मुसलमानों को केवल पंचर जोड़ते हुए ही देखना चाहते हैं। कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किए गए हलफनामे को तुरंत वापस ले लेना चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed