फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Deobandi Ulema expressed strong displeasure on the controvercial statement of Sadhvi Prachi

साध्वी प्राची के विवादित बयान पर आगबबूला हुए देवबंदी उलमा, कही ये बड़ी बात

Wed, 01 Aug 2018 09:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 01 Aug 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulema expressed strong displeasure on the controvercial statement of Sadhvi Prachi
साध्वी प्राची

विश्व हिंदू परिषद की फायर ब्रांड नेता साध्वी प्राची के मुस्लिम युवतियों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर देवबंदी उलमा आगबबूला हो गए हैं। उलमा का कहना है कि सभी धर्मों के अपने पर्सनल लॉ होते हैं, जिसके तहत वह अपनी जिंदगी गुजारते हैं। इसमें किसी को हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। साध्वी प्राची का बयान मुल्क में नफरत फैलाने की साजिश है। 

विज्ञापन


तीन तलाक और हलाला प्रथा को लेकर विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने वृंदावन में कहा है कि मुस्लिम महिलाएं तलाक एवं हलाला जैसी पीड़ा से बचने के लिए हिंदू युवाओं से शादी कर लें। साध्वी के इस विवादित बयान पर मदरसा जामिया हुसैनिया के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना मुफ्ती तारिक कासमी का कहना है कि हर धर्म के अपने कायदे कानून हैै जिनके तहत वह अपनी जिंदगी गुजारते हैं। जिस तरह किसी हिंदू लड़की की शादी मुस्लिम लड़के से नहीं हो सकती ठीक उसी तरह किसी मुस्लिम लड़की की शादी भी हिंदू लड़के से नहीं हो सकती। साध्वी प्राची और उन जैसे नेता बिना किसी जानकारी के बड़ बोलेपन में उल्टे सीधे बयान देकर मुल्क में नफरत का माहौल बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हलाला को गलत ढंग से पेश कर देश की जनता और सेक्यूलर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इसलिए साध्वी प्राची हमारे पास आएं तो हम उन्हें समझाएंगे की हलाला क्या है और उसकी हकीकत क्या है।

विज्ञापन

तीन तलाक को लेकर दिया था बयान

उन्होंने कहा कि यह जो कुछ हो रहा है वो साजिश के तहत किया जा रहा है। पूरा षड्यंत्र वर्ष 2019 के चुनाव की तैयारी का हिस्सा है, लेकिन साध्वी प्राची और उन जैसे नेता समझ लें कि वह इस तरह की बयानबाजी कर हिंदुस्तान की सेक्यूलर ताकत को तोड़ने में कभी कामयाब नहीं होंगे। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed