{"_id":"5bcea350bdec226983026b4f","slug":"deobandi-ulama-supports-rehana-fathima-expulsion-says-islam-does-not-allow-worship-in-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहाना फातिमा के निष्कासन को उलमा का समर्थन, कहा मंदिर में पूजा की इजाजत नहीं देता इस्लाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहाना फातिमा के निष्कासन को उलमा का समर्थन, कहा मंदिर में पूजा की इजाजत नहीं देता इस्लाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
Updated Tue, 23 Oct 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
देवबंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा को केरल मुस्लिम जमात काउंसिल द्वारा मुस्लिम समुदाय से निष्कासित किए जाने वाले ऐलान का देवबंदी उलमा ने समर्थन किया है। उलमा ने सवाल उठाया कि रेहाना फातिमा वहां क्या करने गई थीं। जबकि इस्लाम में किसी भी महिला या पुरुष के मंदिरों में जाकर पूजा करने की सख्त मनाही की गई है।
विज्ञापन
देश के बहुचर्चित सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को उच्चतम न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद मंदिर में प्रवेश का प्रयास करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा को मुस्लिम समुदाय से निष्कासित करने वाले केरल मुस्लिम समाज काउंसिल के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि वहां के प्रशासन ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा रखी थी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने इसके खिलाफ फैसला दिया और महिलाओं के मंदिर में प्रवेश को इजाजत दे दी। लेकिन सबसे अहम सवाल यह है कि रेहाना फातिमा वहां क्यों और क्या करने के लिए गई थीं?। इस्लाम में किसी भी मुस्लिम महिला या पुरुष का मंदिरों में जाकर पूजा करने की सख्त मनाही है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि मुसलमान सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं और उसी के सामने सिर झुकाते हैं। इस्लाम धर्म में बुत परस्ती की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि केरल मुस्लिम जमात काउंसिल ने रेहाना व उसके परिवार के निष्कासन का जो ऐलान किया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/